राज्य की भूपेश सरकार की नीतियों और युवाओं से किए वादाखिलाफी के विरोध में 24 अगस्त को राजधानी में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास घेराव का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले होगा। जिसमें भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्य्क्ष तेजस्वी सूर्या मुख्य रूप से शामिल होंगे।भाजयुमो के इस आंदोलन में पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से 5000 हज़ार युवा शामिल होंगे और मुख्यमंत्री निवास घेराव कर हल्ला बोलेंगे।

feature-top

इसी कड़ी में श्री मूणत ने गुरुवार को सोनकर बाड़ी सुंदर नगर में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चारो मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक ली और आगमी 24 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर चर्चा की। इस दौरान श्री मूणत ने कार्यकताओं से आह्वान किया कि रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से 5 हज़ार युवा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए निकलेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए आरोप लगाया कि इस दमनकारी,कमीशनखोरी और वादाखिलाफी करने वाली सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन से सरकार को अपदस्थ करने की उल्टी गिनती की शुरूआत होगी।

feature-top
feature-top