11 Jan 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 जनवरी को विख्यात दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। स्वामी जी के ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये‘ जैसे कई सूक्त वाक्य युवाओं को नई ऊर्जा से भर देते हैं। उन्तालीस वर्ष की कम उम्र में स्वामी जी जो विचारों की अतुल्य विरासत हमें सौंप गए हैं, वे पीढ़ियों तक हमारा मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।

11 Jan 2023 02:25PM,
by: Babuaa Desk