29 Oct 2022
केंद्रीय गृहमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश और राज्यों की चुनौतियां पर पीएम मोदी ने चर्चा की। हम नक्सलियों को छोटे हिस्से में समेटने में कामयाब हुए है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्यों को मिलकर काम करने की सलाह दी है। वन नेशन, वन वर्दी विषय पर बोले गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
29 Oct 2022 01:10PM,by: Imran Khan
खनिज और परिवहन कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के सरेंडर करने के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं तथा सरकार के बड़े अफसरों की धड़कनें तेज हो गई हैं। समझा जा रहा है कि उसके सीने में कई राज और नाम दफन हैं। यदि ईडी ने ज्यादती की तो तिवारी कई नामों का खुलासा कर सकता है। उसके कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं के साथ रिश्ते हैं।
29 Oct 2022 01:10PM,by: Imran Khan
राजधानी रायपुर में कांग्रेसी नेता के भतीजे की हत्या कर दी गई है. 33 दिन बाद लापता युवक की लाश मिली है.. मृतक बिरगांव नगर निगम के पार्षद इकराम अहमद का भतीजा था. बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता व पार्षद के भतीजे वाजुद्दीन उर्फ बाबू (21) इलाके के माफिया की बेटी से प्रेम करता था. दोनों के बीच गहरे सम्बंध थे. इसी बात से युवती का माफिया पिता नाराज था. उसके बाद उसने योजना बनाकर युवक की हत्या कर दी. हत्या के बाद लाश को दफना दिया. रायपुर पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अपडेट: माफिया की बेटी से किया प्यार तो मिली मौत
29 Oct 2022 01:10PM,by: Imran Khan
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ मुंबई की अदालत में 200 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया है। छापे के बाद उनके घर से कथित तौर पर 86.5 ग्राम गांजा बरामद होने के बाद उन्हें 2020 में ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
29 Oct 2022 07:41AM,by: Babuaa Desk
मेघालय सरकार में रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर शिलांग में फेडरेशन ऑफ खासी जयंतिया एंड गारो पीपल (FKJGP) द्वारा आयोजित एक रैली शुक्रवार को हिंसक हो गई। अधिकारियों ने बताया कि रैली में शामिल कुछ लोगों ने राहगीरों के साथ मारपीट की और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि रैली को पुलिस सुरक्षा प्रदान कर रही थी लेकिन फिर भी हिंसा हुई। पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। शिलांग में हिंसक हुई रैली
29 Oct 2022 06:07AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







