- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- निगम-मंडल-आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियां:कांग्रेस के 152 नेताओं को सरकार में मिली जिम्मेदारी
निगम-मंडल-आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियां:कांग्रेस के 152 नेताओं को सरकार में मिली जिम्मेदारी
29 Oct 2022
, by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में निगम, मंडल, आयोगों में रिक्त पदों पर राजनीतिक नियुक्तियों की एक सूची शनिवार को जारी हो गई। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आदि से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन नियुक्तियों पर नाम तय हुए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने 152 नेताओं को सरकार के विभिन्न निगमों, मंडलों, आयोगों, भाषाई अकादमियों और प्राधिकरणों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य के तौर पर नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।
नये आदेश के मुताबिक अरपा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर बिलासपुर के अभय नारायण राय की नियुक्ति हुई है। बिलासपुर जिले के ही महेश दुबे, नरेन्द्र बोलर और आशा पाण्डेय को सदस्य बनाया गया है। इन्द्रावती विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर बस्तर जिले के राजीव शर्मा को रखा गया है। वहीं बस्तर के ही मलकित सिंह गेंदु, रमाशंकर राव और सियाराम नाग को प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है। सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष पद पर रायपुर जिले के सतीश जग्गी को नियुक्त किया गया है। उर्दू अकादमी का अध्यक्ष कांग्रेस रिसर्च विंग के इदरीश गांधी को बनाया गया है। वहीं दुर्ग जिले के डॉ. नजीर कुरैशी को उपाध्यक्ष, और धमतरी जिले के नजीर अहमद सिद्दिकी, बस्तर जिले के सत्तार अली, कांकेर जिले के सगीर कुरैशी, रायपुर जिले के रिजवान खान, सादिक बैलिम, ईस्माईल खान, हाजस्ता खान बानो, सूरजपुर जिले के इस्माइल खान, जांजगीर चांपा जिले के गुलाबुद्दीन, मुंगेली जिले के एजाज खोखर, सुकमा जिले के मनवर अली, बालोद जिले के शबीर खान, बिलासपुर जिले के अब्दुल शाहिद कुरैशी, सरगुजा जिले के बदरूद्दीन ईराकी को अकादमी में सदस्य बनाया गया है।रायपुर के राम गिडलानी को सिंधी अकादमी का अध्यक्ष बनाया गया है। बिलासपुर के नानक रेलवानी को उपाध्यक्ष पद मिला है। राजनांदगांव जिले के अशोक पंजवानी, मुरली पंजवानी, कांकेर जिले के दिलीप खटवानी, रायपुर जिले के अमर परचानी, अर्जुन वासवानी, अमर गिदवानी, राधा राजपाल, दुर्ग जिले के सुरेश धिंगानी, राजकुमार नारायणी और बलौदा बाजार जिले के रोशन हबलानी को सदस्य नियुक्त किया गया है।
शैक्षणिक मंडलों में भी इनकी नियुक्ति हुई है
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल के अध्यक्ष पद पर रायपुर जिले के डॉ. सुरेश कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है। रायपुर के ही डॉ. तोईनिधि वैष्णव को मंडलम का सदस्य बनाया गया है। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के अल्ताफ अहमद को रखा गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सरगुजा जिले के इरफान सिद्दिकी तथा सदस्य पद के लिए धमतरी जिले के अशरफ रोकड़िया, रायपुर जिले के मोहम्मद अमजद खान, बलरामपुर जिले के खलील अहमद, बस्तर जिले के अनवर खान, नारायणपुर जिले के मोहम्मद यासीन, रायगढ़ जिले के मोहम्मद हसन रजा, कोरबा जिले के डॉ. शेख इश्तेयाक, दुर्ग जिले के तौहीद खान, बिलासपुर जिले के मुकिम अंसारी, दंतेवाड़ा जिले के शकील अहमद, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के शाहीद राईन को नियुक्त किया गया है।
केपी खांडे को SC आयोग का अध्यक्ष बनाया
सरकार ने रायपुर जिले के के.पी. खांडे को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया है। आयोग में सदस्य पद पर जांजगीर-चांपा जिले के श्रीराम पप्पु बघेल, रमेश पेगवार, सूरजपुर के संतोष सारथी और रायपुर के बी.एस.जागृत को नियुक्त किया गया है।
सामाजिक बोर्ड में इन नेताओं को जगह मिली
छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार बोर्ड में अध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के लोचन विश्वकर्मा की नियुक्ति हुई है। उपाध्यक्ष पद पर जांजगीर-चांपा जिले के विष्णु विश्वकर्मा, सदस्य पद पर बस्तर जिले के शंकर लाल विश्वकर्मा, सरगुजा जिले के गोविन्दराम विश्वकर्मा और रायपुर जिले के धनीराम विश्वकर्मा को जगह मिली है। छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड में अध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के तरुण बिजौर, उपाध्यक्ष पद पर महासमुंद जिले के खिलावन बघेल, सदस्य पद पर दुर्ग जिले के किशोर कन्नौजे, गरियाबंद जिले की सरोजनी रात्रे और रायपुर जिले के तुलसी दौड़िया को नियुक्त किया गया है।
वहीं छत्तीसगढ़ केश शिल्प बोर्ड में अध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के नंदकुमार सेन और उपाध्यक्ष पद पर बिलासपुर जिले के चित्रकांत श्रीवास की नियुक्ति हुई है। इस बोर्ड में सदस्य पद पर कोण्डागांव जिले के विजय कुमार सेन, मुंगेली जिले के धनुष सेन और रायपुर जिले के शीत श्रीवास को नियुक्ति मिली है।
छत्तीसगढ़ रजक कल्याण बोर्ड में अध्यक्ष पद पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लोकेश कन्नौजे की नियुक्ति हुई है। उपाध्यक्ष पद पर मुंगेली जिले के दुखवा राम निर्मलकर, सदस्य पद पर कबीरधाम जिले के भुनेश्वर निर्मलकर, दुर्ग जिले के राजेन्द्र रजक और बिलासपुर जिले के लक्ष्मीकांत निर्णेजक को नियुक्त किया गया है।
श्रम कल्याण मंडल में कई नियुक्तियां
छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल में उपाध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के केशव बंटी हरमुख को नियुक्त किया गया है। वहीं सदस्य पद पर रायपुर जिले के मंगलमूर्ति अग्रवाल, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के आलोक मिश्रा इसी जिले के हरप्रसाद साहू, रायपुर जिले के मदन तालेड़ा, नरेश गड़पाल, सुरेश मसीह और बालोद जिले के कृष्णा दुबे को नियुक्त किया गया है।
जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड में विद्याभूषण
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विद्याभूषण शुक्ला को छत्तीसगढ़ राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर महासमुंद जिले के आलोक चंद्राकर, सदस्य पद पर धमतरी जिले के मदनमोहन खण्डेलवाल, जांजगीर-चांपा जिले के नारायण खण्डेलिया, बेमेतरा जिले के दानेश्वर साहू, सुकमा जिले के करण देव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के संजय जैन और रायपुर जिले के मदन देवांगन को नियुक्त किया गया है।
दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड में मोहन लालवानी
सरकार ने धमतरी के मोहन लालवानी को छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड में अध्यक्ष बनाया है। रायपुर साक्षी सिरमौर और पिंकी बाघ को इस बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है।
कई आयोगों-मंडलों में सदस्य बदले भी गये
सरकार ने युवा आयोग में सदस्य पद पर अजय सिंह के स्थान पर बीजापुर जिले के प्रवीण डोंगरे को नियुक्त किया है। अजय सिंह को कुछ महीने पहले कांग्रेस पार्टी से िनष्कासित कर दिया गया था। औषधि पादप बोर्ड में उपाध्यक्ष पद पर छबिन्द्र कर्मा के स्थान पर रायपुर जिले के गुरू खुशवंत गोसाई को नियुक्त किया गया है वहीं बिलासपुर जिले के शुक्ला प्रसाद ध्रुवे और कांकेर जिले के बीरसिंह पद्दा को भी सदस्य के तौर पर जगह मिली है। इसी तरह महिला आयोग में सदस्य पद पर तुलसी साहू के स्थान पर बस्तर की बालो बघेल को रखा गया है। अन्त्यवसायी निगम में सदस्य पद पर वेदराम मनहरे के स्थान पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के निलेश बंजारे को नियुक्त किया गया है।
आयोग-मंडलों में बड़ी संख्या में सदस्य बनाये गये नेता
खाद्य आयोग में सदस्य पद पर कोरबा जिले के हरीश परसाई, दुर्ग जिले के राजेन्द्र महिलांग, दंतेवाड़ा जिले के विमल सुराना, रायपुर जिले के कुलदीप शर्मा, बीजापुर जिले के इम्तियाज खान और जांजगीर-चांपा जिले की ज्योति कश्यप को नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मण्डल में सदस्य पद पर बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के रमाकांत साहू, रायपुर के आनंद गिलहरे,जगदीश वर्मा, चूड़ामणी साहू, सर्वजीत सिंह, सोमेश चटर्जी, बिलासपुर के शीतल दास महंत, राजनांदगांव के विरेन्द्र चौहान और धमतरी के ज्ञानचंद गोलछा को नियुक्त किया गया है।
पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण में सदस्य पद पर महासमुंद के नरेन्द्र साहू, मोहन बंजारा, जशपुर के देवकृपा यादव, बालोद के काशी निषाद और राजनांदगांव जिले के मनोज सिन्हा को नियुक्ति मिली है। अपेक्स बैंक के सदस्य पद पर रायपुर के द्वारिका साहू, बस्तर के शंकर सोढ़ी, सरगुजा के अजय बंसल और दुर्ग के राकेश ठाकुर को नियुक्त किया गया है।
पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य पद पर सरगुजा जिले के साधुचरण यादव, रायपुर की किरण सिन्हा, कांकेर के गिरवर साहू को नियुक्त किया गया है।
राज्य बाल संरक्षण आयोग में सदस्य पद पर राजनांदगांव जिले की संगीता गजभिये को नियुक्ति मिली है। रायपुर विकास प्राधिकरण में सदस्य पद पर रायपुर की चन्द्रावती साहू को नियुक्त किया गया है।
तेलघानी बोर्ड में सदस्य पद पर गरियाबंद जिले के शैलेन्द्र साहू, सरगुजा के लक्ष्मी गुप्ता और बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के रोहित साहू को नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में सदस्य पद पर महासमुंद जिले के अंकित बागबाहरा, रायगढ़ की नैना गभेल और सूरजपुर की नीति सिंह को नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में सदस्य पद पर बेमेतरा जिले के शुभम साहू, गरियाबंद जिले के रविन्द्र सिंह राजपूत और महासमंुद जिले की लक्ष्मी देवांगन को नियुक्त किया गया है।
बीज प्रमाणीकरण संस्था में 13 सदस्य
छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था में सदस्य पद पर रायपुर जिले के ईश्वर बघेल, दुर्ग के मेहत्तरलाल वर्मा, गरियाबंद के बाबूलाल साहू, बस्तर के कृष्ण कुमार साहू, कांकेर के अजीत विश्वास और खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई रजभान लोधी सहित 13 लोगों को नियुक्त किया गया है। इसके दूसरे सदस्यों के तौर पर सरगुजा के अरविंद गुप्ता, रमेश अहीर, जशपुर के दिलीप पाण्डेय, बिलासपुर के बी.आर. सिंगरौल, बृजेश शर्मा, बलरामपुर-रामानुजगंज के राजकुमार यादव और बीजापुर के इम्तियाज खान को नियुक्त किया गया है।
कार्यकर्ता चुनाव में काम करने को तैयार नहीं थे
इधर, इन नियुक्तियों के बाद बीजेपी का बयान भी सामने आया है। इस मामले में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि कांग्रेस के अंदर कार्यकर्ताओं की असंतुष्टि चरम सीमा को लांघ चुकी है। मीडिया के माध्यम से यह बात सामने आई है कि कल हुई कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में सभी कांग्रेस के नेताओं ने इस बात को स्वीकार किया कि कांग्रेस का कार्यकर्ता अपनी ही सरकार और पार्टी से चिढ़ा हुआ है। इतना नाराज है कि चुनाव में काम करने तक को तैयार नहीं। ऐसे में सभी प्रभारी मंत्रियों को इस बात का निर्देश दिया गया कि वह अधिकारियों से बाद में मिले पहले वह कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने का प्रयास करें। चिमनानी ने कहा कि नियुक्तियां लगभग 4 वर्ष पूर्व होनी चाहिए थी अब यह नियुक्तियां इसीलिए काम की नहीं है क्योंकि चुनाव आते आते लगभग नियुक्तियां खुद ही भंग हो जाएंगी
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
