02 Oct 2022
छत्तीसगढ़ में इस साल से दो नए पुरस्कार शुरू हो रहे हैं। यह पुरस्कार पर्यावरणविद अनुपम मिश्र और रंगकर्मी हबीब तनवीर की स्मृति में दिया जाएगा। महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित सरकारी समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा, वॉटर रिचार्जिंग के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले व्यक्ति और संस्था को ‘अनुपम मिश्र पुरस्कार' दिया जाएगा। वहीं छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध रंगकर्मी ‘हबीब तनवीर' के नाम पर भी पुरस्कार दिया जाएगा।।। राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में संस्कृति विभाग ने ‘गांधी, युवा और नए भारत की चुनौतियां’ विषय पर परिचर्चा आयोजित हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आशीष सिंह की लिखित पुस्तक ‘सोनाखान 1857‘ और आमिर हाशमी की पुस्तक ‘जोहार गांधी‘ का विमोचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, पूरी दुनिया में जितनी भी क्रांति हुई है, वह युवाओं से हुई है, अन्याय के विरुद्ध प्रतिशोध की भावना जागृत हुई, परिवर्तन की अलख जगी। गांधी जी ने स्वावलंबन, प्रेम, सत्य, अहिंसा का रास्ता दिखाया और आजादी दिलाई।
02 Oct 2022 03:22PM,by: Imran Khan
75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की एक और महत्वपूर्ण रस्म रविवार को अदा की गई है। राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने बेल देवियों को बस्तर दशहरा में शामिल होने निमंत्रण दिया है। सदियों से चली आ रही परंपरा को निभाया है। इस दौरन हल्दी खेलने की रस्म भी अदा की गई है। इस विधान को पूरा करने राज परिवार के सदस्यों समेत जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी, सांसद दीपक बैज समेत अन्य गांव के ग्रामीण भी शामिल हुए।
02 Oct 2022 03:22PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता नंद कुमार साय पार्टी की लीक से हटकर सक्रिय हुए हैं। इस बार वे राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक वीरेंद्र पाण्डेय के साथ मिलकर "स्वाभिमान यात्रा' निकालने जा रहे हैं। दोनों नेताओं ने रविवार को रायपुर में इसकी घोषणा की। इसकी शुरुआत दिवाली बाद पेण्ड्रा से होनी है। चुनाव से पहले सक्रिय हुए नंद कुमार साय
02 Oct 2022 03:22PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से कांग्रेस विधायक का देवी गीतों में जमकर झूमने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में विधायक गुलाब गमरो देवी गीत झूपत-झूपत आबे दाई गाने में जमकर नाचते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो दुर्ग पंडाल में दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें माता सवार हो गईं और वो झूमने लगे।।।। सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और भरतपुर-सोनहट से कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो नवरात्रि के दिनों में लगातार अपने क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वो अपने विधानसभा क्षेत्रों के दुर्गा पंडालों में जाकर माता के दर्शन कर रहे हैं और लोगों से मुलाकात भी कर रहे हैं। झूपत झूपत...देवी गीत में जमकर झूमे विधायक
02 Oct 2022 03:21PM,by: Imran Khan
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' उस विचारधारा से लड़ाई है, जिसने महात्मा गांधी की हत्या की थी। गांधी ने कहा कि भाजपा की राजनीति 'हिंसा और असत्य' (हिंसा और झूठ) पर आधारित है, यह कहते हुए कि यात्रा "अहिंसा और स्वराज (अहिंसा और स्वशासन) का संदेश फैलाएगी।"
02 Oct 2022 10:59AM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्विटर पर कहा, "बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलना सिखाया... आज गांधी जयंती पर हम संकल्प लेते हैं, जैसे उन्होंने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया, अब हम अपने भारत को एकजुट करेंगे। ।"
02 Oct 2022 10:58AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली सरकार सभी अनधिकृत कॉलोनियों और गांवों को सीवर सिस्टम से जोड़ेगी ताकि यमुना में बहने वाले और इसे प्रदूषित होने से रोका जा सके। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इसी तर्ज पर दिल्ली जल बोर्ड की विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी दी। बयान में कहा गया है कि दिल्ली सरकार भूजल प्रवाह का आकलन करने के लिए नवनिर्मित झीलों पर एक अध्ययन करेगी। दिल्ली सरकार सभी अनधिकृत कॉलोनियों को सीवर सिस्टम से जोड़ेगी
02 Oct 2022 10:58AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







