02 Oct 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती के मौके पर राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी l पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "मैं...आप सभी से गांधी जी को श्रद्धांजलि के रूप में खादी और हस्तशिल्प उत्पाद खरीदने का आग्रह करता हूं।" प्रधानमंत्री ने आज विजय घाट पर पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।
02 Oct 2022 05:55AM,by: Babuaa Desk
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के परिणाम शनिवार को केंद्र सरकार ने जारी किए। नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित समारोह में पिछले साल की तरह ही छत्तीसगढ़ ने इस बार भी पुरस्कारों की झड़ी लगा दी। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन राज्यों में छत्तीसगढ़ ने 27 राज्यों को पछाड़ते हुए देश में दूसरा स्थान हासिल किया। मध्यप्रदेश पहले नंबर पर रहा। हालांकि रैंकिंग में छत्तीसगढ़ और मप्र को 11-11 अंक मिले। वहीं, छोटे शहरों की कैटेगरी में पाटन (दुर्ग) ने ईस्ट जोन में पहला और देश में दूसरा स्थान हासिल किया। स्वच्छ शहरों में एक बार फिर अंबिकापुर उम्मीदों पर खरा उतरा।
02 Oct 2022 04:47AM,by: Imran Khan
यहां के चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में मरीज पर चीटी अटैक मामला सामने आया है। इस लापरवाही पर अस्पताल के डॉक्टर, नर्स सहित कुल 4 लोगों की गाज गिरी है। CMHO ने कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया है। बता दें कि 2 दिन पहले ही ICU में भर्ती मरीज के मुंह में चीटियों का झुंड दिखा था।
02 Oct 2022 04:47AM,by: Imran Khan
देशभर के एम्स अस्पतालों के एक तिहाई जनरल वार्ड जल्द ही ‘स्पेशल वार्ड’ में तब्दील हो सकते हैं। केंद्र सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, जनरल वार्ड में मरीजों को शुल्क नहीं देना पड़ता। स्पेशल वार्ड में भर्ती होने पर शुल्क तो लगेगा ही, दवा और जांच संबंधी खर्च भी उठाना पड़ेगा। यह योजना एम्स का राजस्व बढ़ाने के लिए तैयार की गई है। हालांकि, यह कब से लागू होगी, इस बारे में केंद्र सरकार ने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है। एम्स में प्राइवेट वार्ड बढ़ाने की भी योजना है। अहम बात यह है कि आर्थिक तौर पर कमजाेर वर्ग का मुफ्त इलाज जारी रहेगा। उनसे किसी भी तरह का अतिरिक्त चार्ज भी नहीं लिया जाएगा। देशभर के एम्स में स्पेशल वार्ड बनेंगे, मरीजों का खर्च बढ़ेगा
02 Oct 2022 02:03AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







