02 Oct 2022
अली फजल और ऋचा चड्ढा की मेहंदी से लेकर कॉकटेल सेरेमनी तक की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अब हाल ही में जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वह उनकी हल्दी सेरेमनी की बताई जा रही हैं। इस तस्वीर में कपल को फूलों के साथ मस्ती भरे अंदाज में देखा जा सकता है। ऋचा चड्ढा के लगाई अली फजल के नाम की हल्दी
02 Oct 2022 12:36AM,by: Imran Khan
मध्य चीन के हुबेई प्रांत के पूर्व गवर्नर काओ गुआंगजिंग को भ्रष्टाचार के आरोप में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) और अन्य सार्वजनिक कार्यालयों से निष्कासित कर दिया गया है। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें पार्टी अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन के आरोप में निष्कासित किया गया है। सीपीसी की 20वीं कांग्रेस से पहले कुछ माह से चल रहे उच्चस्तरीय सरकारी अधिकारियों और मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई के क्रम की यह ताजा कड़ी है। हुबेई के पूर्व गवर्नर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित
02 Oct 2022 12:36AM,by: Imran Khan
महात्मा गांधी का जीवन लोगों के लिए शिक्षा की तरह है। एक ऐसी शिक्षा, जिस में जीवन को सही तरीके जीना, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया गया। देश के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी ने आजादी की लड़ाई में अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। एक सूती धोती तन पर लपेटे एक लाठी के बल पर स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में कूद पड़े। वह विदेश से वकालत पढ़कर आए थे। उनका भविष्य संवर सकता था लेकिन उन्होंने भारतीयों को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने के लिए विलासिता की जीवन त्याग कर आश्रम में रखना चुना। देश की आजादी के लिए हर नागरिक को स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। गांधी जयंती के मौके पर पढ़िए राष्ट्रपिता के कहे अनमोल वचन
02 Oct 2022 12:36AM,by: Imran Khan
ईरान में हिजाब के खिलाफ 22 वर्षीय कुर्द महिला महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत का विरोध अभी थमा भी नहीं है कि एक पुलिस कमांडर द्वारा थाने में 15 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आ गया। महसा की मौत का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने इस मुद्दे पर जब पुलिस स्टेशन का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की तब दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में 36 की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
02 Oct 2022 12:36AM,by: Imran Khan
कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में बड़ा हादसा हो गया है। भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा सैकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।
02 Oct 2022 12:36AM,by: Imran Khan
गुजरात चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता स्मृति ईरानी ने शनिवार को अहमदाबाद की एक सभा में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सपनों का सौदागर बताते हुए उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
02 Oct 2022 12:36AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







