- Home
- टॉप न्यूज़
- जशपुर
- झूपत झूपत...देवी गीत में जमकर झूमे विधायक
झूपत झूपत...देवी गीत में जमकर झूमे विधायक
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से कांग्रेस विधायक का देवी गीतों में जमकर झूमने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में विधायक गुलाब गमरो देवी गीत झूपत-झूपत आबे दाई गाने में जमकर नाचते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो दुर्ग पंडाल में दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें माता सवार हो गईं और वो झूमने लगे।।।। सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और भरतपुर-सोनहट से कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो नवरात्रि के दिनों में लगातार अपने क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वो अपने विधानसभा क्षेत्रों के दुर्गा पंडालों में जाकर माता के दर्शन कर रहे हैं और लोगों से मुलाकात भी कर रहे हैं।
शनिवार को भी कमरो गोधौरा,पौड़ी,जैती, रामगढ़,बहरासी,धनहर,बहेराटोला,पसौरी,बुलाकीटोला, केल्हारी,चरवाही का दौरा करने गए थे। इसी कड़ी में शाम के वक्त वह कछौड भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने देवी के दर्शन किए, फिर लोगों से मुलाकात की। पंडाल में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन भी किया गया था। यहां अलग-अलग देवी गीत बजाए जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि ऑर्केस्ट्रा में ही जब झूपत झूपत आबे दाई गीत बजने लगा। उस दौरान गुलाब कमरो को देवी सवार हो गईं और कमरो झूमने लगे। फिर लोगों ने भी उनका स्वागत किया। काफी देर तक विधायक झूमते रहे। जिसका वीडियो भी सामने आया है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि विधायक जी को पहले भी देवी सवार हो चुकी हैं। वो माता के भक्त हैं। हमेशा देवी के दरबार में पहुंचते हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
