अमेरिका का कहना है कि उसने ईरान समर्थित लड़ाकों पर हमले किये हैं. अमेरिका रक्षा विभाग ने एक बयान में कहा है कि उसने इराक़ और सीरिया में ये कार्रवाई इराक़ में अमेरिकी लोगों और सुविधाओं पर हुए ड्रोन हमले के जवाब में की हैं. अमेरिका ने ईरान समर्थित लड़ाकों पर किया हमला
29 Jun 2021 01:43AM,by: Imran Khan
जशपुर जिले के बगीचा में एसडीएम के ज्योति बबली कुजूर के खिलाफ पटवारी, आरआई, व तीन तहसीलदार ने अवैध उगाही, मानसिक प्रताड़ना समेत राशन मंगवाने का आरोप जशपुर कलेक्टर से किया था। जिसमें जशपुर कलेक्टर ने जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच कर बगीचा एसडीएम ज्योति बबली कुजूर को बगीचा से जशपुर पदस्थापना कर दिया गया है। वहीं अब बगीचा की नई एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी को मिला है।
21 May 2021 02:57PM,by: Vikash Kumar
जिले में कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए एक बार फिर लॉक डाउन बढ़ाया जा रहा है। बलरामपुर, बिलासपुर के बाद अब जशपुर में भी 23 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। जशपुर कलेक्टर महादेव कांवरे ने जिले में बेहद सख्त निर्देश के साथ लॉकडाउन को बढ़ाने का आदेश जारी किया है।
14 May 2021 03:01PM,by: Vikash Kumar
जशपुर कांग्रेस विधायक विनय भगत ने आज ट्वीट करते हुए ये जानकारी दी है कि उनकी फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर लिया है। कहा - कई दिनों से दिक्कतें आ रही थी मेरा फेसबुक आईडी हैक कर लिया गया है, आईडी के माध्यम से यदि कोई आपसे बात करने या जुड़ने की कोशिश करता है तो उसे नजर अंदाज करें।
28 Apr 2021 08:54AM,by: Vikash Kumar
जशपुर- जशपुर में इंसानियत को शर्मशार करने का मामला सामने आया है, जहां पीड़िता को उसके ही रिश्तेदारों ने महज चंद रुपयों के लिए बेच था और जबरन शादी भी करवाई दी। पुलिस ने मानव तस्करी की शिकार हुई युवती को उतरप्रदेश के कानपूर से बरामद करते हुए चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। तपकरा पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। दरअसल घर बसाने के लालच में उत्तरप्रदेश के दो आरोपी ने एक महिला दलाल और उसके पति के सहयोग से जशपुर की एक बेटी को रोजगार का लालच देकर जाल में फांस लिया और तीन माह तक पीड़िता का दैहिक शोषण करता रहा। जानकारी देते हुए तपकरा थाना प्रभारी वीएन शर्मा ने बताया कि बीते 13 मार्च को पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि आरोपिता चांदनीबाई ने पीड़िता को रोजगार का लालच देकर उत्तर प्रदेश के कानपुर ले गई है। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जब साइबर सेल की मदद से पीड़िता का लोकेश ट्रेक किया तो कानपुर जिले के शिवराजपुर थाना अंतर्गत ग्राम सदिकामऊ में पीड़िता के होने की पुष्टि हुई। इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए जशपुर पुलिस की टीम ने पीड़िता को आरोपित रवि दीक्षित,उसके बड़े भाई अमित दीक्षित,विशाल दुबे और चांदनी बाई के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया है कि सभी आरोपी ने मिल कर उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी रचाई थी और शादी से पहले और उसके बाद, रवि दीक्षित उसका दैहिक शोषण कर रहा था।थाना प्रभारी वंशनारायण शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।
28 Nov 2020 08:19AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








