14 May 2021
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 7,594 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 172 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 10,444 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
14 May 2021 05:02PM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में ब्लैक फंगस के खतरों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। इस बीमारी के उपचार के लिए आवश्यक हर जरूरी दवा प्रदेश के हर जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होगी। ब्लैक फंगस: हर जिले में उपलब्ध रहेगी हर जरूरी दवा
14 May 2021 04:33PM,by: Vikash Kumar
इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष के तमाम अपीलों के बाद भी रुक नहीं रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को इजरायल ने हमास में जोरदार हमले करते हुए महज 40 मिनट के अंदर ही 450 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। वही इजरायल ने भी हमास पर 150 से ज्यादा ठिकानों को टारगेट किया और भारी नुकसान पहुंचाया।
14 May 2021 04:02PM,by: Vikash Kumar
कोरोना मरीज की देखरेख में मेडिकल स्टाफ की मौत पर हरियाणा सरकार देगी 50 लाख की आर्थिक सहायता देगी। हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कोरोना वारियर्स की कुर्बानी की कीमत अदा नहीं की जा सकती. कोरोना मरीज की देख रेख करते अगर किसी मेडिकल स्टाफ की जान जाती है तो उन्हें 50 लाख की घोषणा की गई है. पुलिस कर्मियों की भी जान गई है उनके लिए 30 लाख की घोषणा की गयी है.
14 May 2021 03:45PM,by: Vikash Kumar
भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इन दिनों पूरी तरह से फ्री हैं। आइपीएल 2021 में वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे और इस लीग को कोविड-19 महामारी की वजह से बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड दौरे के लिए भी भारतीय टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया था, ऐसे में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ गोवा जाने का प्लान बनाया। वो गोवा के लिए भाया कोल्हापुर रोड से ही निकल पड़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें और उनके दोस्तों को अंबोली में ही रोक दिया। पुलिस ने उन्हें इस वजह से रोक दिया क्योंकि उनके पास यात्रा करने के लिए जरूरी ई-पास नहीं थे। गोवा जा रहे पृथ्वी शॉ को पुलिस ने रोका, जानें वजह
14 May 2021 03:45PM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष 2021 के दौरान अब तक 4 लाख 76 हजार 631 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है, जो लक्ष्य के एक चौथाई से अधिक है। राज्य में चालू वर्ष के दौरान 16 लाख 71 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता के संग्रहण का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना-संकट के दौरान आर्थिक गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया है कि कोविड-19 की गाइडलाइन तथा आवश्यक सावधानियों का पालन करते हुए वनवासियों द्वारा तेंदूपत्ता का संग्रहण द्रुत गति से जारी है। राज्य में अब तक संग्रहित मात्रा में से वनमण्डल बीजापुर में 40 हजार 239 मानक बोरा तथा सुकमा में 56 हजार 996 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण शामिल है। इसी तरह वनमण्डल दंतेवाड़ा में 10 हजार 252 मानक बोरा, जगदलपुर में 14 हजार 736 मानक बोरा, दक्षिण कोण्डागांव में 12 हजार 453 मानक बोरा तथा केशकाल में 17 हजार 255 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ है। वनमण्डल नारायणपुर में 11 हजार 238 मानक बोरा, पूर्व भानुप्रतापपुर में 13 हजार 911 मानक बोरा, पश्चिम भानुप्रतापपुर में 11 हजार 30 मानक बोरा तथा कांकेर में 20 हजार 167 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।
14 May 2021 03:44PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








