28 Apr 2021
मध्य प्रदेश सरकार ऑनलाइन क्लास को 1 महीने के लिए बंद करने के लिए आदेश जारी किया है। छात्रों में बढ़ रहे तनाव को देखते हुए 1 मई से 31 मई तक चलने वाली ऑनलाइन कक्षाओं को निलंबित कर दिया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने छात्रों और शिक्षकों को मानसिक तौर पर प्रभावित किया है। प्रदेश में 10वीं और 12वीं के छात्रों को छोड़कर सभी स्कूली छात्रों का ऑनलाइन क्लास पर रोक लगा दी गई है। बोर्ड क्लास की पढ़ाई नियमित रूप से चलती रहेगी।
28 Apr 2021 04:54PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 15,563 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 219 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 14,263 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
28 Apr 2021 04:50PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: राजधानी के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल से बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां जिंदा महिला को मृत घोषित कर मेकाहारा के डॉक्टरों ने श्मशान पहुंचा दिया। लेकिन जब महिला को चिंता पर लिटाया गया तो उसकी पल्स चल रही थी। इसको देख परिजन हैरान रह गये और मेकाहारा के डॉक्टरों पर लापरवाही करने का इल्जाम लगाया है।
28 Apr 2021 04:39PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर। प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में हवाई यात्रा से आने वाले सभी यात्रियों के लिए नया गाइडलाइन जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी यात्रियों को आरटीपीसीआर कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है। कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही बोर्डिंग पास दिया जायेगा और यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। यदि निगेटिव रिपोर्ट के बिना बोर्डिंग पास जारी हुआ, तो रायपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी होगी। नियमों का उल्लंघन किए जाने पर कार्रवाई भी की जा सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी किया है। यह आदेश 4 मई 2021 से लागू होगी।
28 Apr 2021 04:33PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : देश में एक मई से शुरू होने जा रहे वैक्सीनेशन अभियान को छत्तीसगढ़ सरकार ने टाल दिया है। प्रदेश में वैक्सीन डोज की सप्लाई में देरी के चलते अभियान टाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीरम इंस्टिट्यूट से वैक्सीन डिलीवरी को लेकर प्रदेश सरकार को कोई जवाब नहीं मिला है। वहीं भारत बायोटेक ने ईमेल के माध्यम से लिखित में अवगत कराया है कि उनके द्वारा आदेशित 25 लाख डोज को-वैक्सीन की आपूर्ति जुलाई के अंत तक करने का प्रयास किया जायेगा।
28 Apr 2021 04:16PM,by: Thaneshwar sahu
देश में कोरोना में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम केयर्स फंड से 1 लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर खरीदने की मंजूरी दे दी है। पीएम मोदी ने निर्देश दिए हैं कि ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर को जल्द से जल्द खरीद लेना चाहिए और जो राज्य ज्यादा मांग कर रहे हैं वहां इन्हें पहुंचाएं। इससे पहले सरकार ने पीएम केयर्स फंड से 500 नए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट बनाने को मंजूरी दी थी।
28 Apr 2021 04:06PM,by: Vikash Kumar
लाॅक डाउन में आज पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में कोतवाली अनुभाग, पुरानी बस्ती अनुभाग, उरला अनुभाग एवं सिविल लाईन अनुभाग में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में आंजनेय वाष्णेय नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, मनोज ध्रुव नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती, ये. अक्षय कुमार नगर पुलिस अधीक्षक उरला, नसर सिद्धकी नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन एवं उक्त अनुभाग के थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस बल मुख्य स्थानों में फ्लैग मार्च करने के साथ ही गली एवं मोहल्लों के अंदर जाकर भी अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने वालों एवं बेवजह बाहर घुमने वालों को सख्ती से समझाईश देते हुये घर के अंदर रहने की हिदायत दी गई।
28 Apr 2021 04:06PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



