अंबेडकर अस्पताल से बड़ी लापरवाही, जिंदा महिला को किया मृत घोषित, परिजन हैरान, बाद में महिला की मौत

feature-top

रायपुर: राजधानी के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल से बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां जिंदा महिला को मृत घोषित कर मेकाहारा के डॉक्टरों ने श्मशान पहुंचा दिया। लेकिन जब महिला को चिंता पर लिटाया गया तो उसकी पल्स चल रही थी। इसको देख परिजन हैरान रह गये और मेकाहारा के डॉक्टरों पर लापरवाही करने का इल्जाम लगाया है।

 परिजनों ने निजी अस्पताल के डॉक्टरों से इसकी जांच कराई। जांच में पता चला कि महिला जिंदा है। इसकी जानकारी परिजनों ने डॉक्टरों को दी और महिला को वापस अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के अनुसार महिला की मौत हो गई है, लेकिन सवाल यह है कि इस पूरे घटनाक्रम का आखिर जम्मेदार कौन हैं।


feature-top