29 Jun 2021
ट्विटर की वेबसाइट पर नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश दिखाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। वहीं, मध्यप्रदेश सरकार ने भी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी। इस संबंध में राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डीजीपी को कार्रवाई करने का आदेश दिया, जिसके बाद भोपाल साइबर सेल ने ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि, देश में ट्विटर के खिलाफ काफी समय से माहौल बन रहा है, लेकिन पिछले 12 दिन में ट्विटर तीन बड़े विवादों में फंस चुका है। इस रिपोर्ट में हम पूरे मामले को जानते-समझते हैं।
29 Jun 2021 04:01PM,by: Vikash Kumar
स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि 33 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है और आज काफी दिनों के बाद देश में कोरोना के 40,000 से कम नए मामले आए हैं। हमें पूरी सतर्कता बरतनी है,कोई भी लापरवाही नहीं करनी है। जितनी जल्दी हम वैक्सीन लेंगे और कोरोना नियमों का पालन करेंगे उतना ही हम सुरक्षित रहेंगे। सतर्कता बरतनी है और लापरवाही नहीं करनी है - डॉ हर्षवर्धन
29 Jun 2021 02:58PM,by: Vikash Kumar
जम्मू में भारतीय वायुसेना के बेस पर हुए ड्रोन हमले और बाद में आसपास के कुछ इलाकों में दिखे ड्रोन से खतरे की घंटी बजती हुई दिख रही है. इस पूरी बेल्ट में सेना के कई बेस, स्टेशन और कैंट इलाके हैं. मंगलवार को इस मसले को लेकर पीएम आवास पर करीब दो घंटे तक मंथन चला. जम्मू : ड्रोन अटैक के बाद पीएम का करीब दो घंटे तक मंथन
29 Jun 2021 02:32PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ में जांजगिर-चांपा कस्बे में लोगों को कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट जारी किए गए। इन प्रमाण पत्रों पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को मुख्यमंत्री के तौर पर दिखाया गया और पत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी फोटो लगी मिली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा इसे संज्ञान में लिया गया है और इस पर कार्रवाई होगी।
29 Jun 2021 02:32PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


