28 Nov 2020
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की। शाह ने कहा कि पंजाब की सीमा से लेकर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर रोड पर अलग-अलग किसान यूनियन की अपील पर आज जो किसान भाई अपना आंदोलन कर रहे हैं, मैं उन सभी से अपील करना चाहता हूं कि भारत सरकार आपसे चर्चा के लिए तैयार है। शाह ने बताया कि आगामी तीन दिसंबर को किसानों से चर्चा के लिए कृषि मंत्री की ओर से निमंत्रण पत्र भेजा गया है। भारत सरकार आपकी हर समस्या और हर मांग पर विचार करने के लिए तैयार है।
28 Nov 2020 03:20PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी ‘राज्य सेवा परीक्षा 2020’ के नोटिफिकेशन में बलौदाबाजार को प्रदेश का 17वां नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इससे जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं को बड़ी राहत मिली है और युवाओं में उत्साह बढ़ा है।
28 Nov 2020 03:20PM,by: Thaneshwar sahu
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से बिलासपुर वन मण्डल के अंतर्गत सीपत-बलौदा मार्ग पर ग्राम लूतरा में बनाए गए पर्यावरण वन का वर्चुअल लोकार्पण किया। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग द्वारा पर्यावरण वानिकी योजना के अंतर्गत एक करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से यह पर्यावरण वन विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण वन से इस क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी और लोग पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए जागरुक होंगे। केबिनेट की बैठक के बाद आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने की।
28 Nov 2020 03:20PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कांग्रेस ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं के प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर दिए जा रहे बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा कि कांग्रेस सरकार पर कोई भी आरोप लगाने से पहले भाजपा नेताओं को अपने 15 साल के कार्यकाल को याद कर लेना चाहिए। भाजपा नेता जिस तरह से झूठ बोलते हैं यह उनके प्रशिक्षण का ही हिस्सा है, उन्हें झूठ बोलने और अफवाह फैलाने में महारत हासिल है। 15 साल के बीजेपी शासनकाल में हजारों महिलाएं और नाबालिग बच्चे लापता हुए, आदिवासी आश्रमों में बालिकाओं से दुराचार की अनेक घटनाएं हुईं। हत्या, लूट, बलात्कार की सैकड़ों घटनाएं हुई। इनके कार्यकाल में ऐसी कई दिल-दहलाने देने वाली घटनाएं भी हुई जो शायद उन्हें स्मरण नहीं हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हम उन घटनाओं की याद दिलाना नहीं चाहते लेकिन यह जरूर बताना चाहेंगे कि भूपेश सरकार में किसी भी अपराध पर कार्रवाई न हो यह नामुमकिन है।
28 Nov 2020 01:03PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : ठंड के कारण कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। इस समय समझदारी इसी में है कि भले ही सामान्य फ्लू के लक्षण लगें फिर भी कोरोना जाच जरूर करानी चाहिए और एंटीजेन टेस्ट निगेटिव आए और फिर भी लक्षण रहें तो आरटी पी सी आर जांच भी आवश्यक हो जाता है। थोड़ी सी लापरवाही के गंभीर परिणाम हो जाते हैं।
28 Nov 2020 12:52PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी के लिए पीडीएस सिस्टम में शेष बारदानों को एकत्र कर खरीदी केन्द्रों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं । बारदानों को लेम्पस समितियों में जमा नहीं करने वाले कोण्डागांव जिले के उचित मूल्य की तीन दुकानों को निलम्बित कर दिया गया है। जिले के ग्राम डोंगरीगुड़ा पीडीएस दुकान को महिला समूह द्वारा एवं ग्राम सुकुरपाल एवं जोबा के पीडीएस दुकान को ग्राम पंचायत द्वारा संचालित किया जा रहा था । बारदाना जमा नहीं करने के कारण उक्त दुकानों को आगामी आदेश तक के लिये निलंबित किया गया है। खाद्यान्न वितरण के लिये डोंगरीगुड़ा के लिये लेम्पस कोण्डागांव एवं सुकुरपाल एवं जोबा के दुकानों के लिये लेम्पस दहिकोंगा से खाद्यान्न वितरण कराये जाने का आदेश जारी किये गये हैं। बारदाने जमा न कराने पर तीन पीडीएस दुकानें निलम्बित
28 Nov 2020 12:52PM,by: Thaneshwar sahu
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलित किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी है- किसानों ने रात सिंधु बॉर्डर पर गुजारी। किसान अब भी वहां डटे हुए हैं।उन्होंने फिलहाल फैसला किया है कि वो सिंधु बॉर्डर से नहीं हटेंगे। वहीं दिल्ली पुलिस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सिंधु बॉर्डर अभी भी दोनों ओर से बंद है। कृपया वैकल्पिक मार्ग चुनें।
28 Nov 2020 12:52PM,by: Imran Khan
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पंजाब के समकक्ष अमरिंदर सिंह को केंद्र के विवादास्पद नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध करने के लिए दिल्ली तक मार्च करने वाले हजारों किसानों के लिए जिम्मेदार ठहराया। सीएम खट्टर ने कहा कि उनके राज्य के किसानों ने 'दिल्ली चलो' विरोध मार्च में भाग नहीं लिया, बल्कि कुछ राजनीतिक दलों और यूनियनों द्वारा प्रदर्शनों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
28 Nov 2020 12:52PM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





