किसान संघ ने रोका दिल्ली की ओर मार्च, सीमा पर ही विरोध रखेंगे जारी

feature-top

पंजाब के भारतीय किसान यूनियन के महासचिव हरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि किसान दिल्ली-हरियाणा सीमा पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और कहीं और नहीं जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आगे की रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए बैठकें हर रोज सुबह 11 बजे आयोजित की जाएंगी।

दिल्ली पुलिस ने किसानों को बुरारी के निरंकारी समागम मैदान में प्रदर्शन करने की अनुमति दी थी।


feature-top