28 Nov 2020
कृषि कानूनों के खिलाफ सड़क पर उतरे किसानों को टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह का साथ मिला है। उन्होंने किसानों को सुनने की अपील की है। हरभजन सिंह ने ट्वीट किया कि किसान हमारा अन्नदाता है। हमको अन्नदाता को थोड़ा समय देना चाहिए। टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज ने कहा कि क्या यह वाजिब नहीं होगा. बिना पुलिस भिड़ंत के क्या हम किसानों की बात नहीं सुन सकते।कृपया किसान की भी सुनिए। जय हिंद।बता दें कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान सड़क पर उतरे हैं. वो सरकार से कृषि वापस लेने की मांग कर रहे हैं। किसानों के समर्थन में हरभजन,
28 Nov 2020 03:04AM,by: Imran Khan
कृषि कानून को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मोदी सरकार बातचीत के लिए तैयार है।केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर हमने चर्चा की है।दो बार बातचीत हुई है। एक बार अधिकारी लेवल पर और एक बार मैं खुद चर्चा में शामिल था हमने सरकार की तरफ से 3 दिसंबर को पुन: चर्चा के लिए उन्हें आमंत्रित किया है। कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि,मैं अपील करना चाहूंगा कि सर्दी का मौसम है। बीट का समय है। किसान आंदोलन का रास्ता छोड़कर चर्चा करें। हमने अपने तरफ से निमंत्रण दिया हुआ है। जब तक मोदी जी प्रधानमंत्री हैं तब तक किसानों का अहित नहीं हो सकता है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं किसानों से अपील करता हूं कि किसान संगठन चर्चा में शामिल हों और बातचीत कर समस्या का हल निकालें। कृषि मंत्री ने कहा कि 3 दिसंबर को चर्चा के लिए किसान यूनियन की तरफ से जो जवाब आएगा या कोई प्रस्ताव आएगा बातचीत के लिए तो उस पर हम विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि एमएसपी अब भी है और आगे भी रहेगी। किसान चाहें तो वह तुलना कर सकते हैं कि कांग्रेस के शासनकाल में और मोदी के शासनकाल में किसानों के लिए क्या हुआ है।
28 Nov 2020 03:04AM,by: Imran Khan
जम्मू-कश्मीर में आज यानी शनिवार को जिला विकास परिषद चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों पर मतदान जारी है। इसके साथ ही पंचायत उपचुनावों के लिए भी मतदान हो रहे हैं। चुनाव के लिए सभी तैयारियां चाक-चौबंद हैं। 28 नवंबर से शुरू होने वाली यह चुनाव प्रक्रिया 19 दिसंबर तक चलेगी।कुल आठ चरणों में वोट डाले जाएंगे। जबकि 22 दिसंबर को मतगणना होगा।इस चरण के मतदान से 1,475 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। मतदान की प्रक्रिया शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है जो दोपहर 2 बजे तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर में चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने कहा कि शनिवार को डीडीसी चुनावों का पहला चरण है और खाली पड़ी पंचायत सीटों के लिए भी उपचुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में करीब 7 लाख मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा था कि पहले चरण के लिए होने वाले मतदान को लेकर सभी तरह की व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। डीडीसी के 43 निर्वाचन क्षेत्रों में शनिवार को मतदान कराए जा रहे है। 43 निर्वाचन क्षेत्रों में से कुल 296 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने बताया था कि 43 में से 25 निर्वाचन क्षेत्र कश्मीर घाटी में और 18 जम्मू क्षेत्र में हैं. जम्मू से 124 और कश्मीर से 172 उम्मीदवार, चुनावी मैदान में हैं। इन चुनावों में कुल 1,475 उम्मीदवार मैदान में हैं और सात लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे है। राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने बताया कि पहले चरण में सुचारू रूप से मतदान के लिए 2,146 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सात लाख मतदाताओं में से कश्मीर संभाग में 3,72 लाख मतदाता हैं और जम्मू संभाग में 3.28 लाख मतदाता हैं।
28 Nov 2020 03:03AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




