25 Aug 2022
दिल्ली के मालवीय नगर से AAP विधायक सोमनाथ भारती ने ट्विटर पर एक व्हाट्सएप चैट साझा की और लिखा, "यहाँ मुझे हनीट्रैप करने का एक और प्रयास है, कल प्रयास किया गया।" उन्होंने कहा, "पहले कभी भी ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मैं ईमानदारी से @DelhiPolice से इसकी जांच करने का आग्रह करता हूं क्योंकि मुझे इस बात का गहरा संदेह है कि @BJP4India इसके पीछे है।"
25 Aug 2022 12:39PM,by: Babuaa Desk
जाट नेता भूपेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। वे स्वतंत्रदेव सिंह की जगह लेंगे। तौर पंचायती राज्य मंत्री 6 साल से जिम्मेदारी संभालने वाले भूपेंद्र चौधरी की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट बिरादरी में मजबूत पकड़ है। मुलायम सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले भूपेंद्र चौधरी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
25 Aug 2022 11:54AM,by: Imran Khan
जम्मू-कश्मीर मे बारामूला के उरी सेक्टर में बॉर्डर पार कर रहे 3 घुसपैठिए मारे गए। आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए। सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने बताया कि लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC)के पास सेना के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके बाद ये एक्शन लिया गया।
25 Aug 2022 11:54AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में कांग्रेस पार्षद ने बीजेपी पार्षद को थप्पड़ मार दिया। दोनों गुरुवार को नगर निगम में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में शामिल हुए थे। बैठक में चर्चा चल रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कांग्रेस पार्षद ने जाकर थप्पड़ जड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।
25 Aug 2022 11:53AM,by: Imran Khan
बेरोजगारी के मुद्दे पर बुधवार को हुए प्रदर्शन के बाद भाजपा को सत्ता में वापसी की उम्मीद बंधती दिख रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने गुरुवार को कहा, 2002 में भाजपा युवा मोर्चा के आंदोलन से ही पार्टी सत्ता में आई थी। इस बार भी वैसा ही होगा। भाजपा की वापसी तय है।
25 Aug 2022 11:53AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








