25 Aug 2022
सुप्रीम कोर्ट पेगासस मामले में गुरुवार को यानी आज सुनवाई करेगा। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी है। इस सॉफ्टवेयर को लेकर दावे किए जा रहे थे कि PM नरेंद्र मोदी के जुलाई 2017 में इजराइल दौरे के दौरान भारत-इजराइल के बीच करीब 15 हजार करोड़ रुपए की डिफेंस डील हुई थी। इस डील में पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर भी शामिल था। इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल फोन के जरिए किसी की जासूसी के लिए किया जाता है।
25 Aug 2022 02:13AM,by: Imran Khan
देहरादून :लिव इन पार्टनर के धर्मांतरण के दबाव से तंग आकर पिता ने ही ब्लेड से गला रेतकर कलेजे के टुकड़े की हत्या की थी। इसके बाद अपनी जान देने के लिए भी गले पर ब्लेड मारी थी, लेकिन खुद बच गया। बुधवार को जख्मी हालत में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ में यह सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस ने उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया है।
25 Aug 2022 02:13AM,by: Imran Khan
बिलकिस बानो गैंगरेप कांड के दोषियों की रिहाई के बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। गुरुवार को इस मामले में सुनवाई होनी है। 11 दोषियों की रिहाई के गुजरात सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है और सीजेआई एनवी रमना की बेंच ने मामले की सुनवाई करने के लिए तैयार हो गई है। कपिल सिब्बल ने इन दोषियों की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। वहीं एक और वकील ने मामले की सुनवाई बुधवार को करने की याचिका दी थी जिसे भी कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
25 Aug 2022 02:13AM,by: Imran Khan
आबूधाबी में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत को सिल्वर मेडल मिला है. बस्तर की बेटी पलक नाग ने यह सिल्वर मेडल ने जीता है. आबूधाबी में जीत दर्ज कर पलक नाग बस्तर लौटी तो उनका जोरदार स्वागत किया गया. यह पहला मौका है कि अंतरराष्ट्रीय खेल में बस्तर की किसी खिलाड़ी ने सिल्वर पदक हासिल किया. जिसको देखते हुए बस्तर में पलक नाग का भव्य रूप से बस्तरवासियों द्वारा स्वागत किया गया. जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से शहर में रोड शो का कार्यक्रम भी रखा गया. जिसमें बढ़ चढ़कर बस्तरवासी शामिल हुए। आबूधाबी मिक्स मार्शल आर्ट में पलक नाग ने जीता सिल्वर मेडल
25 Aug 2022 02:13AM,by: Imran Khan
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन में फूट पड़ती दिख रही है. गुपकार गठबंधन के प्रमुख घटक नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पीएजीडी से बाहर होने के संकेत दिए हैं. बता दें, पीएजीडी का गठन अनुच्छेद 370 की बहाली के उद्देश्य किया गया था. लेकिन ऐसा लग रहा है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस 'एकला चलो' की राह पर चल पड़ी है.
25 Aug 2022 01:17AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









