25 Aug 2022
छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दावा किया कि सरकार तो शुरू से ही चुनावी मोड में काम कर रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ लेते ही जो कैबिनेट सदस्यों को निर्देश दिए वो भी चुनावी मोड़ ही था. गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में राजनीतिक मामलों की कमेटी के सदस्य पहले से बेहतर काम करेंगे और राज्य के लोगों को साथ जोड़ेंगे. राज्य में कांग्रेस के पक्ष में वातावरण है. भाजपा पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उनके पास बोलने के कुछ नहीं है.
25 Aug 2022 09:26AM,by: Imran Khan
सुप्रीम कोर्ट प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) मामले में दो बिंदुओं पर अपने फैसले की समीक्षा करने के लिए सहमत हो गया: प्रवर्तन मामले की सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) को साझा करना और बेगुनाही की धारणा को उलट देना। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र को जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है।
25 Aug 2022 08:17AM,by: Babuaa Desk
सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में 11 दोषियों की रिहाई पर गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया। गुजरात सरकार ने 15 अगस्त को पुरानी छूट नीति के तहत मामले के दोषियों को रिहा कर दिया था। 2002 के गुजरात दंगों के दौरान भीड़ द्वारा बिलकिस के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था और उसके परिवार के सात सदस्यों की हत्या कर दी गई थी।
25 Aug 2022 08:17AM,by: Babuaa Desk
साउथ की फिल्मों की तर्ज पर पहली बार छत्तीसगढ़ी भाषा में एक फिल्म बनाई गई है. जो इन दिनों छत्तीसगढ़ में खूब धमाल मचा रही है. हम बात कर रहे हैं फिल्म कुरुक्षेत्र की जो पिछले 2 सप्ताह से छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में धूम मचा रहा है. दर्शक फिल्म को देखने के बाद तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. फिल्म के कलाकार भी कुरुक्षेत्र को मिल रही सफलता को लेकर खुश है और आज रायपुर के एक निजी होटल में फिल्म की सक्सेस को लेकर पार्टी रखी गई. जिसमें फिल्म के सभी कलाकार उपस्थित रहे. कलाकारों ने फिल्म की सक्सेस पर खुशी जाहिर की। कुरुक्षेत्र’ ने दिया छत्तीसगढ़ को एक दमदार विलन
25 Aug 2022 07:02AM,by: Imran Khan
पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने और चांदी के दाम बढ़ते जा रहे हैं. आज 24 कैरेट सोने का दाम 53100 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी का दाम 56700 रुपये प्रति किलो है. 22 कैरेट सोने का दाम 48850 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 20 कैरेट सोने का दाम 44600 रुपये प्रति 10 ग्राम है. छत्तीसगढ़ में तीजा त्यौहार को देखते हुए व्यापारियों को सराफा मार्केट में तेजी की उम्मीद है. शहर में आज सोना चांदी का ताजा भाव
25 Aug 2022 07:02AM,by: Imran Khan
संसदीय लोक लेखा समिति के सदस्य छत्तीसगढ़ के चार दिवसीय दौरे पर रायपुर एयपोर्ट पहुंचे. छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान समिति के सदस्य विधानसभा का दौरा करेंगे और लोक लेखा समिति की बैठक लेंगे. वहीं जगदलपुर घूमर वॉटरफॉल , चित्रकूट , जंगल सफारी भी घूमेंगे. समिति के अध्यक्ष कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी भी समिति के साथ शाम रायपुर पहुंचे. समिति में राज्यसभा और लोकसभा के कुल 15 सांसदों को शामिल किया गया है. रायपुर पहुंचे संसदीय लोक लेखा समिति के सदस्य
25 Aug 2022 07:02AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ विधानसभा की वित्तीय समितियों में से एक समिति कोरबा के प्रवास पर रही. इस समिति में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सतनारायण शर्मा, लखेश्वर बघेल, धनेंद्र साहू के साथ राजमन बेंजाम शामिल थे. यह सभी विधायक सत्ता पक्ष कांग्रेस पार्टी के हैं. हालांकि इस समिति में विपक्ष के भी दो विधायक सदस्यों को दौरे पर आना था. लेकिन रायपुर में भाजपा के प्रदर्शन के कारण केवल सत्तापक्ष के विधायकों ने ही पावर प्लांट का दौरा किया. कांग्रेसी विधायकों की समिति ने पावर प्लांट और यहां काम करने वाले अधिकारियों की तारीफों के जमकर पुल बांधे.
25 Aug 2022 07:02AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








