25 Aug 2022

Generic placeholder image

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को होने वाले एशिया कप  मैच पर सभी की नजरें हैं. लेकिन, पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम  ने दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों से इसे महज एक क्रिकेट मैच की तरह लेने का आग्रह किया है. एशिया कप 2022 , 27 अगस्त से शुरू होगा और अगले दिन खिताब की प्रबल दावेदार भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी. अकरम ने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, सभी की नजरें इसी मैच पर लगी है क्योंकि लोगों को इन दोनों टीमों को आपस में खेलते देखने की आदत नहीं है लिहाजा उन्हें इस मैच का इंतजार है. अकरम बोले, भारत और पाक मैच को एक आम क्रिकेट मुकाबले की तरह लें

25 Aug 2022 01:16AM,
by: Imran Khan