उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए गए भूपेंद्र सिंह चौधरी, राजीब भट्‌टाचार्य को त्रिपुरा की कमान

feature-top

जाट नेता भूपेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। वे स्वतंत्रदेव सिंह की जगह लेंगे। तौर पंचायती राज्य मंत्री 6 साल से जिम्मेदारी संभालने वाले भूपेंद्र चौधरी की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट बिरादरी में मजबूत पकड़ है। मुलायम सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले भूपेंद्र चौधरी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा त्रिपुरा में भी पार्टी ने राजीब भट्‌टाचार्य को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजीब, मानिक साहा की जगह लेंगे, जिन्हें हाल ही में बिप्लव कुमार देव की जगह राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही भाजपा ने सौदान सिंह को हिमाचल का मुख्य चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही देवेंद्र सिंह राणा को सह-चुनाव प्रभारी बनाया है।


feature-top