26 Apr 2021

Generic placeholder image

बलौदाबाजार :कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुनील कुमार जैन ने लॉकडाउन अवधि में जिले में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं मूल्य निगरानी के लिए तहसीलवार छह टीम गठित किये है। सम्बन्धित तहसील के नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित इस टीम में तहसील के खाद्य निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं नगरीय निकाय के राजस्व निरीक्षक शामिल किए गए हैं। ये टीम दैनिक उपयोग की जरूरी चीजें जैसे- खाद्यान्न, दाल, तेल, शक्कर, नमक, आलू, प्याज़ आदि की उपलब्धता एवं बाजार कीमत की रोजाना मॉनिटरिंग करेंगे और जिला प्रशासन को प्रतिवेदन देंगे। एडीएम एवं अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि तहसील बलौदाबाजार में नायब तहसीलदार रुपाली मेश्राम (62605 20007) की अगुआई में खाद्य निरीक्षक अमित शुक्ला, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा, राजस्व निरीक्षक बलौदाबाजार सत्येन्द्र सिन्हा और राजस्व निरीक्षक लवन वंशपति मिश्रा मूल्य मॉनिटरिंग टीम में शामिल हैं। पलारी में नायब तहसीलदार कुणाल पांडेय (8103537727) के साथ खाद्य निरीक्षक प्रह्लाद राठौर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा, नगर पंचायत के राजस्व निरीक्षक अशोक यदु, भाटापारा तहसील में नायब तहसीलदार मयंक अग्रवाल (7999980174) के साथ खाद्य निरीक्षक लक्ष्मण कश्यप,खाद्य सुरक्षा अधिकारी संध्या महिलांग, नगरीय निकाय के राजस्व उप निरीक्षक अजय नायडू, सिमगा तहसील में नायब तहसीलदार यशवंत राज़(9770117498) खाद्य निरीक्षक संजय ठाकुर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संध्या महिलांग, राजस्व निरीक्षक संतराम वर्मा, कसडोल में नायब तहसीलदार श्रीधर पण्डा(7389611559) सहित खाद्य निरीक्षक शीतलेश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा, राजस्व निरीक्षक सुनील शर्मा एवं हेतराम पटेल तथा बिलाईगढ़ तहसील में नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार चंद्रा (9826164516) के साथ टीम में खाद्य निरीक्षक अमित शुक्ला, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा, राजस्व निरीक्षक भरत सिंह चंदेल एवं शरद देवांगन शामिल किए गए हैं।

26 Apr 2021 04:16PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 रायपुर,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार अपने प्रभार के जिलों सहित अहिवारा दुर्ग में कोरोना नियंत्रण के उपायों की लगातार समीक्षा कर रहे है। मंत्री गुरु रूद्रकुमार वर्चुअल बैठकें लेकर कोरोना संक्रमण की स्थिति, जरूरतमंदों को राहत और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की समीक्षा कर रहे हैं। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण काल की इस विषम परिस्थिति में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संकट की इस घड़ी में सामाजिक संगठन, सामाजिक संस्थाएं, स्वयंसेवी संस्थाएं, उद्योगपति और जनप्रतिनिधियों का मदद के लिए आगे आना एक अनुकरणीय पहल है। सबकी सहभागिता से ही कोरोना को हराने में सफलता मिलेगी है। इसी कड़ी में मंत्री गुरु रूद्रकुमार लगातार वर्चुअल बैठक के माध्यम से समाज प्रमुखों सहित सामाजिक संगठन, सामाजिक संस्थाएं, स्वयंसेवी संस्थाएं, उद्योगपति और जनप्रतिनिधियों से रूबरू हो रहे हैं। 

26 Apr 2021 03:49PM,
by: Thaneshwar sahu