26 Apr 2021

Generic placeholder image

दंतेवाड़ा : बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के चलाए जा रहे अभियान का नक्सलियों ने विरोध करते हुए आज भारत बंद का ऐलान किया है। वहीं कल देर रात सुकमा के निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। सरकार की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार का नक्सली लगातार विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर नक्सलियों ने 26 अप्रैल सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है। नक्सलियों ने सड़कों पर पोस्टर और बैनर लगाए हैं। जहां नक्सलियों ने बैनर लगाया है, वहां से सीआरपीएफ-195 बटालियन का कैंप महज 500 मीटर की दूरी पर है। नक्सलियों ने इन बैनर में भारतीय सेना की तैनाती का भी विरोध जताया है। बैनर-पोस्टर में लोगों से अपील की गई है कि वह इस अघोषित युद्ध के खिलाफ सड़क पर उतरे। साथ ही दंडकारण्य में सेना की तैनाती का विरोध करें।

26 Apr 2021 08:58AM,
by: Thaneshwar sahu