मित्रो व शुभचिंतकों ने नम आंखों से भाजपा तिल्दा नेवरा शहर मंडल अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि, सम्पूर्ण जीवन था जनता को समर्पित ० तन समर्पित मन समर्पित की भावना से भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व तिल्दा नेवरा की जनता के लिए आखिरी सांस तक सेवा करते रहे शर्मा। तिल्दा नेवरा। गुरुवार 1 जुलाई 2021 को तिल्दा नेवरा नगर में भारतीय जनता पार्टी तिल्दा नेवरा शहर मंडल के अध्यक्ष विष्णु मालू राम शर्मा जी का हृदयाघात से हुए आकस्मिक निधन की घटना सुनकर हर कोई स्तब्द्ध था। यह घटना परिवारजनों सहित सभी जानने पहचानने वालो के लिए हृदयविदारक घटना थी। सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंडल अध्यक्ष विष्णु जी का निधन समस्त भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों, शुभचिंतक, परिवारजनों सहित मित्र व नगरवासियों के लिए बड़ी क्षति है। विष्णु शर्मा जी का जन्म 17 जनवरी 1981 को हुआ था। वे इसके पूर्व में भाजपा शहर मंडल के कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष, भाजयुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष के रूप में अपना दायित्व निभा चुके है। भाजपा नेतृत्व में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव, विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, राजनीतिक कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल होकर पार्टी के लिए कार्य करते थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में द्वितीय वर्ग प्रशिक्षित थे। साथ ही संघ के कार्यक्रमो में सदा सहभागिता निभाते थे। उनका सम्पूर्ण जीवन जनता की सेवा के लिए था। तन समर्पित मन समर्पित की भावना से वे भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व तिल्दा नेवरा के लिए निःस्वार्थ भाव से सदा समर्पित थे।
10 Jul 2021 01:45AM,by: निखिल वाधवा
तिल्दा-नेवरा नगर पालिका के सबसे सक्रिय और वार्डवासियों के चहेते पार्षद विकास कोटवानी ने लोगों को एक और सौगात दी. उन्होंने वार्डवासियों की माँग पर बोरखनन कराया. पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को बोर का पानी मिलने से उनके चेहरे खिल उठे. प. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्र.16 के पार्षद और भाजयुमो के रायपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विकास कोटवानी ने नगर पालिका अध्यक्ष लेमीक्षा गुरु डहरिया की उपस्थिति में कर्मचारी भवन चौक के पास विधि-विधान से पूजा अर्चना कर और श्रीफल तोड़कर बोर खनन का भूमिपूजन किया. लंबे समय बाद माँग पूरी होने से वार्डवासी ख़ुशी से गदगद हैं. लोगों का कहना है कि पार्षद ने हमारी माँग को गंभीरता से लिया और नगर पालिका से पूरा कराया. इससे हमें बहुत ख़ुशी हो रही है. विकास कोटवानी इसके पहले वार्डवासियों की माँग पर सड़क निर्माण भी कराया. लगातार माँग पूरी होने से वार्डवासियों में हर्ष का माहौल है. लोगों का कहना है कि पार्षद हो तो ऐसा, विकास कोटवानी जैसा. भूमिपूजन कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष देवादास टंडन, टुकेंद्र, आत्माराम वर्मा, लखनलाल भोई, हरकराम वर्मा, टीमन साहू, रेखा साहू, रोहित वर्मा, मोहित वर्मा, कैलाश कश्यप, प्रलय, रितेश, रोशन, राजकुमार साहू, सनी केशरवानी, विपिन साहू आदि उपस्थित थे.
28 Jun 2021 11:01AM,by: निखिल वाधवा
महंगाई और डीजल पेट्रोल के बढी कीमत के विरोध में स्थानीय शिवसेना इकाई के द्वारा जिला सचिव ओमकार वर्मा के नेतृत्व में दीनदयाल चौक पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। लगभग आधे घंटे तक बारिश के बीच शिवसेना के कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। जिला सचिव ओमकार वर्मा ने कहा कि जिस तेजी के साथ महंगाई बढ़ी है और लगातार बढ़ते जा रही है उससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. खासकर गरीब लोग महंगाई के चलते खाने में कटौती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार है जब सो रुपए पेट्रोल डीजल की कीमत पहुंची है. चाहे खाने के सामान हो या खाना बनाने के गैस घासलेट हो सभी के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीबों की हितेषी कहने वाली केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ती जा रही है। जिसका हम शिवसैनिक विरोध करते हैं। प्रदर्शन के दौरान शिवसेना के नगर उपाध्यक्ष संतोष यादव शिवसैनिक कृष्णा यदु. लेख राम. सीताराम निषाद, पुष्पराज, विष्णु वर्मा, बलराम निर्मलकर, देवेंद्र निषाद, कोमल मानिकपुरी, तोरण वर्मा हितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक शामिल हुए। प्रदर्शन करने के बाद शिव सैनिक दीनदयाल चौक से रैली की शक्ल में स्टेशन चौक पहुंची जहां एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के बाद प्रदर्शन के समापन की घोषणा की गई।
24 Jun 2021 06:54AM,by: निखिल वाधवा
नपा उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने सम्भाला फिर सफाई का मोर्चा तिल्दा नेवरा। निखिल वाधवा नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने फिर एक बार सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने कमर कस ली है। आज उन्होंने वार्ड 13 में सफाई मित्रो को मार्गदर्शन देते हुए वार्ड में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने खुद खड़े होकर नाली एवं सड़को की सफाई करवाई। ज्ञात हो कि नपा उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने जब से पदभार ग्रहण किया है वे समय समय पर सफाई अभियान छेड़ देते है। वही सफाई कार्य हेतु वार्ड नंबर 13 में ट्रैक्टर, जेसीबी और कर्मचारी सफाई कर्मियों के सहयोग हेतु विकास सुखवानी, विजय निहचलानी राजा वाधवानी, मोहित विधानी ने सहयोग दिया। विकास ने बताया कि आगे मानसून आने को है जिसके लिए अभी से नालियों को साफ करने का दिशा निर्देश दिया है। साथ है वार्ड 13 के अलावा अलग अलग वार्डो में भी आगे सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने प्रयास किया जाएगा। नपा उपाध्यक्ष विकास ने कोरोना संक्रमण को लेकर सदैव सतर्कता बरतने का निवेदन नगरवासियों से करते हुए कहा कि घर से बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग करे, हाथों को साफ करते रहे। सावधानी ही कोरोना संक्रमण को हरा सकता है, जिससे हम सभी इस महामारी से जल्द से जल्द जीत जाए। वार्डवासियो ने इस सफाई मुहिम के लिए नपा उपाध्यक्ष विकास को धन्यवाद देते हुए ऐसे ही नगर व वार्ड विकास में अपना योगदान देने की बात कही है। नपा उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने सम्भाला फिर सफाई का मोर्चा
09 Jun 2021 04:50AM,by: निखिल वाधवा
लॉक डाउन में अपनी चौपट व्यवसाय के दुखडे को सुनाते हुए डीजे संध अध्यक्ष ने कहा लाइट साउंड माइक व लाइट वालो ने कहा कि हम साउंड, लाइट, टेन्ट, केटरिंग, बैंड, धूमाल, मेरिज ग्राउंड,वाले पिछ्ले वर्ष 2020 मे कोरोना महामारी के चलते अपना व्यवसाय पूरी तरह से गंवा दिये थे। पिछले वर्ष सभी व्यवसाय,बाजार धीरे धीरे वापस पटरी मे आ गये और सभी का कारोबार चालू हो गया, लेकिन हमारे व्यवसाय के तरफ सरकार शासन प्रशासन का रवैया बहुत ही उदासीन रहा । हमने कई आन्दोलन किये तब कही जा के हमे छोटे सिस्टम चलाने की अनुमती दी गई जो केवल 3 माह ही हम अपना कार्य चालू किये ।
13 May 2021 10:42AM,by: निखिल वाधवा
तिल्दा नेवरा से दिलीप रिझवानी की रिपोर्ट टीकाकरण केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कलेक्टर डॉ.एस भारतीदासन मंगलवार को तिल्दा पहुंचे जहा पर सर्व प्रथम उन्होंने अम्बेडकर भवन में चल रहे कोविड सेंटर का अवलोकन कर वह भर्ती मरीजों से मिल कर उनको मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तत्पश्चात सांस्कृतिक भवन में बन रहे ऑक्सीजन युक्त 30 बिस्तर कोविड केयर सेंटर का जायजा लिया अंत में वे टीकाकरण केंद्र में पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। और प्रभारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। । -।कलेक्टर डॉ भारतीदासन ने टीकाकरण केंद्र में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार लोगो को टीका लगाने के निर्देश दिए।टीकाकरण केंद्र में लोगो को मास्क पहन कर आने तथा दो गज की दूरी बनाये रखने की बात कही।टीकाकरण केंद्र में अनावश्यक भीड़ न हो इस बात का ध्यान रखें।कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सुरक्षा सहित अन्य गतिविधियों पर पर्याप्त सावधानी बरतने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए।18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो की सूची के अनुसार सचिव को मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से घर-घर जाकर वैक्सीनेशन के लिए बुलाने के निर्देश दिए गए है ।उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित उम्र का कोई भी व्यक्ति न छुटे।कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है। रायपुर जिले में तिल्दा के वार्ड क्रमांक 18, में टीकाकरण किया जा रहा है यहाँ पर 4 काउंटर बनाए गए हैं। इनमें अंत्योदय राशन कार्डधारियों, बीपीएल राशन कार्डधारियों, एपीएल के साथ-साथ फ्रंटलाइन वर्गों के अलग-अलग काउंटर है टीकाकरण को लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। युवा टीकाकरण केंद्रों पर सुबह * से ही पहुंच रहे है । टीका लगवाने के बाद अधिकांश युवाओं ने फील गुड किया और खुद टीका लगवाने के बाद वो दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते दिखाई दिए। आम जन से आग्रह किया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करें।।डॉ.एस भारतीदासन के साथ रायपुर एस डी ऍम जिला चिकित्सा अधिकारी मीरा बघेल के साथ प्रशासनिक अमला मौजूद थे टीकाकरण केंद्र का कलेक्टर ने किया निरिक्षण…
12 May 2021 04:37AM,by: निखिल वाधवा
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









