13 May 2021

Generic placeholder image

रायपुर।कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोशी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी संजय चैबे ने बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भेजे एक पत्र बेहद क्षोभ जाहिर करते हुए कहा की वर्तमान कोरोना संकट काल में भी अनेक ई कॉमर्स कंपनियां अपनी आदत के मुताबिक विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा जारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए गैर जरूरी सामान की बिक्री करते हुए उन्हें वितरित कर रही हैं। कैट ने कहा कि लॉकडाउन का एकमात्र उद्देश्य लोगों के बीच सामाजिक एवं शारीरिक दूरी रख कर कोविड -19 वायरस को और अधिक फैलने से रोकना है और इसीलिए गैर-आवश्यक वस्तुओं की बिक्री न हो इसके लिए ऐसे सभी राज्यों में दुकानों को बंद करने का आदेश देना तथा ई कॉमर्स के माध्यम से भी इन वस्तुओं की बिक्री को रोकना कोविड दिशानिर्देशों में शामिल है।

13 May 2021 05:14PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायगढ़ : कहते हैं हौसले भी किसी हकीम से कम नही होते, हर मुश्किलों में ताकत की दवा देते हैं और इस बात को सच कर दिखाया है, शहर के प्रसिद्ध सीनियर लॉयर इनकम टैक्स एन्ड जीएसटी मदन लाल सारस्वत ने। श्री सारस्वत जी 78 वर्ष की उम्र में, आज से करीब डेढ़ महीने पहले, कोरोना पॉजिटिव हुए। उसी दौरान कोरोना संक्रमण की विभीषिका में अपनी धर्मपत्नी को खोया। पूरा परिवार कोरोना संक्रमित था। पर उन विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने अपनी उम्मीदों का दामन नही छोड़ा, हौसला नही खोया। उनका जुनून और इच्छाशक्ति देखिए कि, वैक्सिन ही सुरक्षा कवच है और इस संकट का दीर्घकालिक उपाय है इस बात को लोग समझ सकें, लोगों में हौसला और उम्मीद बने रहे और वैक्सीनेशन के प्रति रुझान व जागरूकता भी, सिर्फ इसलिए 78 वर्ष की आयु में शरीर मे अभी भी केथेटर लगा हुआ है फिर भी वैक्सिनेशन सेंटर पहुँचकर वैक्सिन का पहला डोज लगवाया।

13 May 2021 04:32PM,
by: Thaneshwar sahu