12 May 2021
देश में कोरोना महामारी का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस खतरनाक वायरस से निपटने के लिए राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक अपने-अपने स्तर पर हरसंभव कोशिश कर रही है। वहीं इस बीच 12 विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखते हुए कोरोना से निपटने के लिए 9 सुझाव दिए हैं। इन 9 प्रमुख सुझावों में नि:शुल्क टीकाकरण करने से लेकर सेंट्रल विस्टा परियोजना के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की गई है। इसके साथ ही देश में वैक्सीन की किल्लत को लेकर भी कदम उठाने के लिए कहा गया है।
12 May 2021 05:09PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 10,150 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 153 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 9,035 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
12 May 2021 04:56PM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद 2 मई को भड़की हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों का राज्यपाल जगदीप धनखड़ गुरूवार को दौरा करेंगे साथ ही वहां के हालात का जायजा लेंगे। राज्यपाल वहां पर हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे. लेकिन, राज्यपाल जगदीप धनखड़ का यह दौरा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बिल्कुल भी रास नहीं आया.
12 May 2021 04:24PM,by: Vikash Kumar
बिलासपुर :कोरोना संक्रमण का दौर एक ओर जहां मुश्किलों भरा है वहीं डॉक्टर्स के समर्पण और सेवाभाव के चलते राहत भरी खबरें भी आ रही हैं। कोरोना काल की चुनौतियों के बीच अपोलो में डॉक्टर्स की टीम द्वारा सफल ऑपरेशन करने के कारण 35 वर्षीय कोरबा निवासी कोरोना पाॅजिटिव महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जिससे परिवार के सदस्य बहुत खुश हैं।
12 May 2021 04:23PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना से बचाव के लिए राज्य के 18 से 44 आयु के सभी वर्ग के लोगों के लिए सुविधाजनक तरीके से टीका लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीजी टीका वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। यह वेब पोर्टल चिप्स द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें ऑनलाईन पंजीयन के साथ-साथ यह सुविधा भी उपलब्ध है कि बिना मोबाइलधारी व्यक्ति भी जिला प्रशासन द्वारा पंचायतों, नगरीय निकायों एवं नगर निगमों सहित अन्य स्थानों पर स्थापित हेल्प डेस्क के सहयोग से अपना पंजीयन इस वेब पोर्टल में कराकर टीका लगवा सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार का सीजी टीका वेब पोर्टल यहां के लोगों की सामाजिक और भौगोलिक परिस्थिति को ध्यान में तैयार किया गया है, ताकि लोगों को टीकाकरण के लिए किसी भी तरह की परेशानी न हो। छत्तीसगढ़ सरकार की इस अभिनव पहल से लोगों को अब कोरोना का टीका लगवाने के लिए न तो लम्बी लाइनें लगानी पड़ेंगी न ही समय गवाना पड़ेगा। सीजी टीका वेब पोर्टल में पंजीयन के लिए लिंक http://cgteeka.cgstate.gov.in/user-registration पर जानकारी अपलोड करनी होगी। पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित व्यक्ति को टीकाकरण के स्थान और समय की जानकारी एसएमएस के जरिए मिल जाएगी।
12 May 2021 04:13PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 4 जिलों के चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों से कोविड-19 के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर सहित रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव तथा बिलासपुर के कलेक्टर और व्यापारिक प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू तथा मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी उपस्थित थे।
12 May 2021 03:52PM,by: Thaneshwar sahu
समाज में नर्सों के योगदान को चिन्हित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 12 मई को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय की ओर से 76 नर्सिंग स्टॉफ को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। इनमें से 7 नर्सिंग स्टॉफ को कोरोना काल में अति उत्कृष्ट सेवा हेतु सम्मान प्रदत्त किया गया। अस्पताल के फिजियोथेरेपी हाल से यह सम्मान समारोह ऑनलाइन जूम मीटिंग प्लेटफार्म पर तथा यू-ट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए प्रसारित हुआ।
12 May 2021 03:44PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








