12 May 2021
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने पत्र में छत्तीसगढ़ सरकार का जिक्र किया है. नड्डा ने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का विरोध कर रही है, वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार करोड़ों रुपए से नए विधानसभा का भवन बनवा रही है.
12 May 2021 09:56AM,by: Vikash Kumar
देशभर के किसानों के लिए राहतभरी खबर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मई यानी अक्षय तृतीया को पीएम किसान योजना के तहत किसानों की 8वीं किस्त जारी करने वाले हैं। इससे देश के किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही देशभर के किसानों से दिन में 11 बजे बातचीत करेंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह ने दी है।
12 May 2021 09:56AM,by: Vikash Kumar
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोरोना संकट के बावजूद राज्य के किसानों के हितों की अनदेखी और उनकी जरूरतों को पूरा करने में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। खरीफ सीजन 2021 को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार किसानों की डिमांड के अनुरूप न सिर्फ खाद और बीज की व्यवस्था में जुट गई है, बल्कि तेजी से इनका भंडारण समितियों में कराना शुरू कर दिया है।
12 May 2021 09:26AM,by: Thaneshwar sahu
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से हुई मौतों पर राज्य सरकार की तरफ से घोषित मुआवजे को नाकाफी बताया है। कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग और सरकार से मृतक कर्मचारियों के परिजनों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया।कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा कि अध्यापकों, शिक्षामित्रों को जबरन चुनावी टास्क पर लगाया गया, जिससे लोगों की मौत हुई. जबकि उनको दिया गया मुआवजा पर्याप्त नहीं है।
12 May 2021 08:58AM,by: Vikash Kumar
मुंबई में वैक्सीन की कमीं को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसजल्द ही ग्लोबल टेंडर जारी करेगी। राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने बीएमसी प्रशासन को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल टेंडर के माध्यम फाइजर, स्पूतनिक वी और जॉनसन एंड ज़ॉनसन आदि विदेशी वैक्सीन भी आयात की जाएगी। ऐसा होने पर मुंबई में तीन सप्ताह में सभी का टीकाकरण किया जा सकता है। वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर जारी करेगी बीएमसी
12 May 2021 08:28AM,by: Imran Khan
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू द्वारा कोरोना महामारी के संक्रमण काल को देखते हुए पुलिस बल की अत्यंत आवश्यकता के मद्देनजर सिक/अवकाश एवं कर्तव्य से अनाधिकृत गैरहाजिर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को 7 मई शाम 5:30 तक अनिवार्य रूप से रक्षित केंद्र बलरामपुर में आमद देने हेतु निर्देशित किया गया था। इन अधिकारियों/कर्मचारियों को मोबाइल के माध्यम से भी तत्काल अपने कर्तव्य पर उपस्थित होने हेतु सूचना दी गई थी।
12 May 2021 08:27AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






