12 May 2021
राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं, जिसे देखते हुए पाबंदियों के साथ बाजार खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा 6 मई से 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला था। जिसमे व्यापारियों को आंशिक छूट दी गई थी। इसी क्रम में राजधानी अब धीरे धीरे अनलॉक की ओर बढ़ रही हैं। राजधानी अब धीरे - धीरे अनलॉक की ओर
12 May 2021 12:38PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में ब्लैक फंगस के संक्रमण होने की जानकारी को गंभीरता से लिया है, उन्होंने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ब्लैक फंगस के उपचार के लिए सभी जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये हैं।
12 May 2021 12:25PM,by: Vikash Kumar
महाराष्ट्र में नागपुर के कुछ केंद्रों पर वैक्सीन नहीं होने की वजह से वैक्सीनेशन रोक दिया गया है. टीके की किल्लत के कारण महाराष्ट्र में 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण रोक दिया गया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने 18 से 44 साल के लोगों के लिए फिलहाल टीकाकरण इसलिए रोक दिया है क्योंकि इस आयु वर्ग के लिए मौजूद वैक्सीन के स्टॉक से 45 या उससे ऊपर की उम्र वालों को टीका लगाया जाएगा। महाराष्ट्र : नागपुर के कुछ कोविड सेंटरों में वैक्सीन रुका
12 May 2021 12:22PM,by: Vikash Kumar
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कोविड मरीज उपचार के लिए ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले उन 43 डॉक्टरों के परिवारों को 25 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. तीन महीने के लिए प्रोत्साहन योजना के अनुसार अप्रैल, मई और जून जब से कोविड की दूसरी लहर फैली है, तो डॉक्टरों को 30,000 रुपये, नर्स और प्रशिक्षु डॉक्टरों को 20,000 रुपये और अन्य को सैनिटरी कर्मचारी, काम करने वाले लोगों का भुगतान किया जाएगा
12 May 2021 12:22PM,by: Vikash Kumar
यूपी के गाजीपुर और बलिया जिलों में गंगा नदी से बरामद हुए सभी शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई कि नदी में शवों को कहां से बहाया गया था. आधिकारियों ने हालांकि शवों की कुल संख्या का खुलासा नहीं किया. तैरते शवों का उत्तर प्रदेश के जिलों में किया गया अंतिम संस्कार
12 May 2021 12:00PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : कांग्रेस सेंट्रल विस्टा की तुलना को छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में बनने वाले सीएम हाउस मंत्री निवास राजभवन विधानसभा से करने को भाजपा की खीझ बताया है । प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नया रायपुर में मुख्यमंत्री मंत्री निवास राजभवन का शिलान्यास 25 अक्टूबर 2019 को हो गया था तब भारत तो क्या दुनिया ने कोरोना नामक महामारी की कल्पना नही की थी ।प्रधान मंत्री मोदी ने कोरोना काल मे जब कोरोना की पहली लहर से देश उबरा भी नही था और दूसरी लहर आने की संभावना वैज्ञानिक बता रहे थे तब इसका शिलान्यास दिसम्बर 2020 में किया और सुप्रीम कोर्ट ने इसके निर्माण पर रोक जनवरी 2021 में हटाई तब तक दुनिया में कोविड की दूसरी लहर आ गयी थी।जब दुनिया भर के वैज्ञानिक विशेषज्ञ भारत को दूसरी लहर के लिए तैयार रहने और टीकाकरण की कार्ययोजना बनाने की सलाह दे रहे थे तब प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार कोविड से बचाव को दरकिनार कर सेंट्रलविस्टा प्रोजेक्ट को आपली जामा पहना रहे थे।
12 May 2021 11:59AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर में 18+ आयु को कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है। जिसमे अंत्योदय, एपीएल, बीपीएल और फ्रंट लाइन वर्कर के लिए 18 केंद्र खोले गए है। कोरोना वैक्सीन लगाने लोग सुबह से ही लाइन लगा रहे हैं। वही एपीएल और फ्रंट लाइन वारियर्स के कोटे का वैक्सीन खत्म हो चुकी है। टीके की आपूर्ति नहीं होने से एपीएल और फ्रंट लाइन वर्ग के लोगों को टीका नहीं लगेगा।
12 May 2021 11:51AM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य में बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए अगले माह होने जा रही UPPSC PCS Prelims 2021 परीक्षा स्थगित कर दी है. आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में नोटिस जारी किया है और परीक्षा को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है. कहा है जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर डेट uppsc.up.nic.in जारी की जाएंगी.
12 May 2021 11:28AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





