12 May 2021

Generic placeholder image

तिल्दा नेवरा से दिलीप रिझवानी की रिपोर्ट टीकाकरण केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कलेक्टर डॉ.एस भारतीदासन  मंगलवार को तिल्दा पहुंचे जहा पर सर्व प्रथम उन्होंने अम्बेडकर भवन में चल रहे कोविड सेंटर का अवलोकन कर वह भर्ती मरीजों से मिल कर उनको मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तत्पश्चात सांस्कृतिक भवन में बन रहे ऑक्सीजन युक्त 30 बिस्तर कोविड केयर सेंटर का जायजा लिया अंत में वे टीकाकरण केंद्र में पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। और प्रभारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। । -।कलेक्टर डॉ भारतीदासन ने टीकाकरण केंद्र में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार लोगो को टीका लगाने के निर्देश दिए।टीकाकरण केंद्र में लोगो को मास्क पहन कर आने तथा दो गज की दूरी बनाये रखने की बात कही।टीकाकरण केंद्र में अनावश्यक भीड़ न हो इस बात का ध्यान रखें।कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सुरक्षा सहित अन्य गतिविधियों पर पर्याप्त सावधानी बरतने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए।18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो की सूची के अनुसार सचिव को मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से घर-घर जाकर वैक्सीनेशन के लिए बुलाने के निर्देश दिए गए है ।उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित उम्र का कोई भी व्यक्ति न छुटे।कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है। रायपुर जिले में तिल्दा के वार्ड क्रमांक 18, में टीकाकरण किया जा रहा है यहाँ पर 4 काउंटर बनाए गए हैं। इनमें अंत्योदय राशन कार्डधारियों, बीपीएल राशन कार्डधारियों, एपीएल के साथ-साथ फ्रंटलाइन वर्गों के अलग-अलग काउंटर है टीकाकरण को लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। युवा टीकाकरण केंद्रों पर सुबह * से ही पहुंच रहे है । टीका लगवाने के बाद अधिकांश युवाओं ने फील गुड किया और खुद टीका लगवाने के बाद वो दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते दिखाई दिए। आम जन से आग्रह किया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करें।।डॉ.एस भारतीदासन के साथ रायपुर एस डी ऍम जिला चिकित्सा अधिकारी मीरा बघेल के साथ प्रशासनिक अमला मौजूद थे टीकाकरण केंद्र का कलेक्टर ने किया निरिक्षण…

12 May 2021 04:37AM,
by: निखिल वाधवा
Generic placeholder image

तिल्दा नेवरा से दिलीप रिझवानी की रिपोर्ट जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा ने बताया की लगातार 1 हफ्ते से आकस्मिक वर्षा एवं तेज आंधी तूफान होने के कारण ग्राम लखना, सुंगेरा, मे लगभग 100 से अधिक किसानों का लगभग 200 से 250 एकड़ तक की ग्रीस्म कालीन धान की फसल तेज वर्षा आंधी तूफान होने के कारण अत्यधिक खराब हो गई है ऊपर से कोरोना काल होने के कारण किसानों की दयनीय स्थिति है, ऊपर से खाद के दामो मे बदोतरी से किसानो की कमर टूट गई है । उन्होने बताया की तिल्दा विकास ख्नंड मे 5000 एकड़ मे ग्रीष्मकालीन धान की खेती की गई है I पहले से, करोना महामारी के लाकडाउन के चलते सब्जिओ का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है और मंडी बंद होने से किसान अपनी फसल औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर है, किसान नेता राजू शर्मा ने उद्यानिकी विभाग के जिलाधिकारी, कृषि विभाग के उपसंचालक कश्यप जी से चर्चा की व कलेक्टर को पत्र लिखकर तहसीलदार, आर आई पटवारी, ग्राम सेवक ,कृषि विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से किसानों के खेत का नुकसानी का जायजा लेकर राज्य शासन को उनकी फसल का क्षति के संबंध में जानकारी तत्काल प्रेषित करे , फल सब्जी ग्रीष्मकालीन धान आम बगीचे की नुकसान की वजह से , अन्य प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत राज्य शासन धारा 6 4 के तहत किसानों को मुआवजा देने की मांग की है, और इसकी जानकारी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल, व कृषि मंत्री माननीय रवीन्द्र चौबे को भी प्रेषित की है I

12 May 2021 04:14AM,
by: निखिल वाधवा