12 May 2021

Generic placeholder image

नई दिल्ली. बुधवार को शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)का सेंसेक्स 471 अंक यानी 0.96 फीसदी गिरावट के साथ 48,690.80 पर बंद हुआ. दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी(NSE Nifty)154 अंक यानी 1.04 फीसदी टूटकर 14,696 पर बंद हुआ. BSE पर 30 में से 27 शेयर आज नुकसान में रहा. सिर्फ 7 में बढ़त रही. बाकी सभी लाल निशान में बंद हुए हैं. आज सबसे ज्यादा नुकसान में प्राइवेट बैंक, मेटल और OIL & GAS के शेयर रहे. ऑटो, पावर को छोड़कर दें तो लगभग सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि सुबह BSE Sensex 240 अंक यानी 0.49 फीसदी गिरावट के साथ 48,921.64 पर खुला था. वहीं, Nifty50, 64.45 अंक यानी 0.43 फीसदी गिरावट के साथ 14,786.30 पर खुला था. बता दें कि BSE पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कल 13 मई 2021 को ईद के मौके पर बाजार बंद रहेगा.

12 May 2021 02:54PM,
by: Vikash Kumar