छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम क्षेत्रों में 49 जांच केन्द्र बनाए गए, बढ़ाया गया रेपिड एंटिजन टेस्ट का समय

feature-top

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों की जांच के लिए छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम क्षेत्रों में 13 मई से सप्ताह में सातों दिन 24 घंटे रेपिड एंटिजन टेस्टिंग की सुविधा प्रारंभ की जा रही है। इसके लिए 14 नगर निगम क्षेत्रों में कुल 49 जांच केन्द्र बनाए गए हैं। लोग दिन या रात में किसी भी समय इन केन्द्रों में जाकर जांच करा सकेंगे।

रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 11 जांच केन्द्र

बिलासपुरनगर निगम क्षेत्र में 10 केन्द्र

भिलाई नगर निगम में 5 केन्द्र 

दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, कोरबा और अम्बिकापुर नगर निगम में तीन-तीन केन्द्र

चिरमिरी और जगदलपुर नगर निगम में दो-दो केन्द्र

बिरगांव, धमतरी, भिलाई-चरोदा, रिसाली में एक-एक केन्द्र बनाए गए हैं।


feature-top