12 May 2021
छत्तीसगढ़ राज्य के 18-44 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण हेतु 'CGTeeka' पोर्टल का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। वर्तमान में इस पोर्टल में सभी हितग्राहियों के लिए पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पोर्टल की बीटा टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाने के उपरान्त शेड्यूलिंग और वैक्सीनेशन जैसी सुविधाएं भी इस पोर्टल के माध्यम से सभी पंजीकृत हितग्राहियों के लिए उपलब्ध हो जाएँगी।
12 May 2021 02:07PM,by: Vikash Kumar
लॉकडाउन और व्यापार को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ चैम्बर आफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों की चर्चा हो रही है, बैठक में कलेक्टर एस. भारतीदासन, एसपी अजय यादव भी मौजूद हैं। इससे जुड़ी अपडेट्स के लिए जुड़े रहे babuaa.com पर.. लॉकडाउन और व्यापार खोलने को लेकर सीएम बघेल के साथ चैंबर की बैठक
12 May 2021 02:02PM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना संक्रमण के चलते असम में पाबंदियां लगा दी गई हैं। जानकारी के अनुसार शैक्षणिक संस्थान और धार्मिक संस्थान 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे. आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सुबह 5 बजे से दिन के 2 बजे तक गाड़ियों में ऑड-इवेन का नियम लागू होगा. इसका बहुत कड़ाई से पालन कराया जाएगा. यह 13 तारीख सुबह 5 बजे से लागू होगा. ऑफिस सुबह 5 बजे से 1 बजे तक खुलेंगे. 1-2 बजे तक लोग वापस घर आ सकते हैं. 2 बजे से सुबह 5 बजे तक शहरी और उप-शहरी क्षेत्रों में कर्फ्यू रहेगा. गांवों के लिए जैसे आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है वही शहरी क्षेत्रों के लिए रहेगी. असम में बढ़ी पाबंदियां, गाड़ियों में ऑड-इवेन का नियम लागू
12 May 2021 01:50PM,by: Vikash Kumar
कोण्डागांव : जिले में विगत 20 अप्रैल से कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। जिसमें विगत दिनों कृषकों द्वारा कृषि उपकरणों एवं वाहनों के मरम्मत हेतु दुकानों के खोले जाने की सुविधा प्रदान करने हेतु प्राप्त अनुमोदनों को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर द्वारा पंचर दुकानों एवं वाहन मरम्मत की दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान की गई थी। सोमवार को तहसीलदार गौतम चंद पाटिल के नेतृत्व में नायब तहसीलदार वीरेंद्र श्याम एवं पुलिस के संयुक्त दल द्वारा आकस्मिक निरीक्षण में पाया गया कि सोलिस यानमार ट्रैक्टर शोरूम संचालक द्वारा शोरूम खोला गया है साथ ही शोरूम में ग्राहकों की भीड़ भी इकट्ठा की गई है। जिसमें शोरूम संचालक द्वारा किसी प्रकार से सोशल डिस्टेंसिंग मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। जिसके अंतर्गत सोलिस यानमार शोरूम संचालक पर कार्यवाही करते हुए शोरूम को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है।
12 May 2021 01:21PM,by: Thaneshwar sahu
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों की जांच के लिए छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम क्षेत्रों में 13 मई से सप्ताह में सातों दिन 24 घंटे रेपिड एंटिजन टेस्टिंग की सुविधा प्रारंभ की जा रही है। इसके लिए 14 नगर निगम क्षेत्रों में कुल 49 जांच केन्द्र बनाए गए हैं। लोग दिन या रात में किसी भी समय इन केन्द्रों में जाकर जांच करा सकेंगे। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 11 जांच केन्द्र, बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में 10 केन्द्र, भिलाई नगर निगम में 5 केन्द्र, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, कोरबा और अम्बिकापुर नगर निगम में तीन-तीन केन्द्र, चिरमिरी और जगदलपुर नगर निगम में दो-दो केन्द्र तथा बिरगांव, धमतरी, भिलाई-चरोदा, रिसाली में एक-एक केन्द्र बनाए गए हैं।
12 May 2021 01:21PM,by: Thaneshwar sahu
गृह मंत्रालय ने बताया कि देश में आक्सीजन की कमी दूर करने के लिए सरकार बड़ी मुस्तैदी से प्रबंध में लगी है। सरकार पांच देशों से 5,805 टन आक्सीजन आयात करने जा रही है। इसमें से 3,440 टन यूएई से, 1,505 टन कुवैत से, 600 टन फ्रांस से, 200टन सिंगापुर से और 60 टन बहरीन से आयात की जाएगी। इसके साथ पीएम केयर्स फंड से सरकार एक लाख आक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने जा रही है।
12 May 2021 12:59PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




