छत्तीसगढ़ सरकार टीके की कमी को पूरा करने दूसरे देशों से वैक्सीन मंगाने पर कर रही विचार

feature-top

कोरोना ने चिकित्सा व्यवस्था को चरमरा कर रख दिया है। बेड, दवाई, ऑक्सीजन की कमी के। साथ साथ वैक्सीन की कमी हो रही है। प्रदेश में आज एपीएल और फ्रंट लाइन वारियर्स के कोटे की वैक्सीन खत्म हो चुकी है।

सीमित संख्या में टिके उपलब्ध होने के कारण सब को टिका लगा पाना संभव नहीं हो पा रहा है। वैक्सीन की मात्रा बढ़ाने के बाद ही प्रदेश में जल्द टीकाकरण किया जा सकता है। इस कमी को देखते हुए अब छत्तीसगढ़ विदेशों से भी वैक्सीन मंगा सकती है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दी है।

छत्तीसगढ़ में हो रही वैक्सीन की कमी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि विदेशों से वैक्सीन मंगाने पर चर्चा हो रही है। कुछ राज्यों ने ग्लोबल टेंडर भी फ्लोट किए हैं। ग्लोबल टेंडर के क्या नतीजे आते हैं, इसमें कौन भाग लेते हैं, अलग-अलग कंपनियों की वैक्सीन अलग-अलग रेट कितने में बिकती हैं। इस पर समीक्षा की जाएगी। जैसे ही अन्य राज्यों के ग्लोबल टेंडर खुलते हैं उनकी स्थिति देखी जाएगी।


feature-top