निखिल वाधवा

Generic placeholder image

तिल्दा नेवरा से दिलीप रिझवानी की रिपोर्ट जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा ने बताया की लगातार 1 हफ्ते से आकस्मिक वर्षा एवं तेज आंधी तूफान होने के कारण ग्राम लखना, सुंगेरा, मे लगभग 100 से अधिक किसानों का लगभग 200 से 250 एकड़ तक की ग्रीस्म कालीन धान की फसल तेज वर्षा आंधी तूफान होने के कारण अत्यधिक खराब हो गई है ऊपर से कोरोना काल होने के कारण किसानों की दयनीय स्थिति है, ऊपर से खाद के दामो मे बदोतरी से किसानो की कमर टूट गई है । उन्होने बताया की तिल्दा विकास ख्नंड मे 5000 एकड़ मे ग्रीष्मकालीन धान की खेती की गई है I पहले से, करोना महामारी के लाकडाउन के चलते सब्जिओ का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है और मंडी बंद होने से किसान अपनी फसल औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर है, किसान नेता राजू शर्मा ने उद्यानिकी विभाग के जिलाधिकारी, कृषि विभाग के उपसंचालक कश्यप जी से चर्चा की व कलेक्टर को पत्र लिखकर तहसीलदार, आर आई पटवारी, ग्राम सेवक ,कृषि विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से किसानों के खेत का नुकसानी का जायजा लेकर राज्य शासन को उनकी फसल का क्षति के संबंध में जानकारी तत्काल प्रेषित करे , फल सब्जी ग्रीष्मकालीन धान आम बगीचे की नुकसान की वजह से , अन्य प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत राज्य शासन धारा 6 4 के तहत किसानों को मुआवजा देने की मांग की है, और इसकी जानकारी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल, व कृषि मंत्री माननीय रवीन्द्र चौबे को भी प्रेषित की है I

12 May 2021 04:14AM,
by: निखिल वाधवा
Generic placeholder image

तिल्दा नेवरा नगर पालिका उपाध्यक्ष व भाजयुमो रायपुर ग्रामीण सह:कोषाध्यक्ष विकास सुखवानी ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाय की केतली भेजकर प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र देकर देश को राहत पहुँचाने की मांग को बहुत छोटी और अशोभनीय राजनीतिक हरक़त बताते हुए कहा कि जिस कांग्रेस की प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ को कोरोना के भयावह संक्रमण के विस्फोट में फंसाकर दूसरी तरफ असम में चुनाव प्रचार के नाम पर सियासी नौटंकियाँ करने का काम किया, उस कांग्रेस के लोग प्रधानमंत्री श्री मोदी को मानवता का पाठ पढ़ाते शोभा नहीं देते।नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने कहा कि एक बार ऐसी बात मणिशंकर अय्यर ने कही थी तो कांग्रेस दो बार से विपक्ष तक की हैसियत के लिये तरस रही है। कांग्रेस की ऐसी ही बदज़ुबानी जारी रही तो जनता उसे गली-मुहल्लों की पार्टी भी नहीं रहने देगी। उन्होंने कहा कि हरितवाल ने चाय की केतली भेजकर कांग्रेस में अपने भविष्य का राजनीतिक ठिकाना शायद तलाश लिया हो पर देश की जनता उन्हें माफ नही करेगी।आगे विकास ने कहा कि सुबोध हरितवाल को प्रधानमंत्री मोदी जी से माफी मांगनी चाहिए और इस संकट की घड़ी में राजनीति छोड़ लोगो की भलाई की तरफ हाथ बढ़ाना चाहिए। सुबोध के कटाक्ष पर विकास ‌का‌ पलटवार...

01 May 2021 03:03AM,
by: निखिल वाधवा
Generic placeholder image

रायपुर(अनिल वाधवा) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को कोविड-19 सेंटर बनाकर रायपुर : आरटीआई कार्यकर्ता और काँग्रेस नेता संजीव अग्रवाल ने रायपुर और प्रदेश में बढ़ते हुए कोरोना के आंकड़ों के मद्देनजर मीडिया के माध्यम से प्रदेश की भूपेश सरकार को यह सुझाव दिया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 100 से ज्यादा कमरे हैं और 12 गेट भी हैं जिन्हें अगर सरकार चाहे तो एक सुनियोजित तरीके से कोविड-19 सेंटर के रूप में तब्दील करके इस्तेमाल कर सकती है। क्योंकि जहां एक तरफ राजधानी में सरकारी व निजी अस्पतालों में कोविड-19 के मरीज़ों के लिए ऑक्सीजन बेड की कमी साफ़ दिखाई दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ रोजाना कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए सरकार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को कोविड-19 सेंटर बना देना चाहिए। यही नहीं रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में भी बड़े-बड़े हॉल खाली हैं। उन्हें भी कोविड-19 सेंटर बनाकर अस्पतालों में आने वाली बिस्तरों की समस्या से निजात पाना चाहिए। अगर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री इस और ध्यान देते हैं तो यकीनन प्रदेश में और खासकर राजधानी में अस्पतालों में होने वाली बिस्तरों की समस्याओं से जल्द से जल्द निजात मिलेगा क्योंकि अस्पतालों में बिस्तर बिस्तर ना होने के कारण ऐसे मरीज जिन्हें कोविड-19 नहीं है वह भी परेशान हो रहे हैं। साथ ही पैथोलॉजी सेंटर में भी इसका असर पड़ रहा है।

12 Apr 2021 12:53PM,
by: निखिल वाधवा