02 May 2021
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 11,825 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 154 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 12,168 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
02 May 2021 05:00PM,by: Thaneshwar sahu
एक गाना याद आता है,ये है रेशमी जुल्फों का अंधेरा न घबराइए, चले आइए।
आज का वक़्त ऐसा ही है कि हम सभी जिंदगी के रंगमंच में चल रहे मौत के तमाशे को देख रहे है।इस तमाशे में हमारे ही अपने पराए मौत के शिकार होते दिख रहे है। इस तमाशे में सबसे बड़ी सच्चाई ये भी है कि दर्शक भी खुद रंगमंच का हिस्सा बन जाता है और आत्मसात होकर स्वयं भी अपने साँसों के तारतम्यता को खोता है,घुटन महसूस करता है, अस्पताल पहुँचता है,ऑक्सीजन लगाता है, वेंटिलेटर पर जाता है,रेमडिसिवर लगवाता है और अंत मे वह भी एक पात्र बन जाता है।कितना जीवंत है ये तमाशा! अगले दिन समाचार पत्रों के परलोक गमन के हिस्से में हिस्सेदार हो जाता है। रिश्तों का बखान होता है।बताया जाता है कि पिता,भाई, चाचा या माँ, बहन,पत्नी,बहन बेटी थी।अब तक एक भी परलोकगमनवासी के मित्रों का उल्लेख नहीं देखा! क्या दुनियां इतनी सिमट गई है कि मित्रता खत्म हो गयी है?
नहीं, कहते है कि अच्छे रिश्तो के नाम नहीं होते है। मित्र भी ऐसे ही रिश्ते है,जो उस व्यक्ति के साथ ही नही जाते है जो परलोक चला गया है बल्कि उसके जाने के बाद भी किसी परिवार के लिए अनमोल धरोहर होते है,रिश्तों से ऊपर ,स्वार्थ के पराकाष्ठा से दूर,बस जिम्मेदार होते है।
आज जो जीवित है वे भी कल काल के गाल में समायेंगे लेकिन खुदगर्जियोकी दुनियां में अपने मित्रों को याद करिये,उनसे बात करिये, दूर है भले आपसे स्थान के नाम से मगर दिल मे तो है। इतने संकीर्ण न हो जाइये कि अपने मन की बात भी कहने वाले को एक फोन न कर सके।
स्कूल ,कालेज,दुकान, कार्यालय या किसी भी कारण से कोई तो होगा जो आपके मित्रता का पैमाने में होगा । अक्सर हम अपने को ही सामने वाले पुरुष या स्त्री में खोजते है,मन मिलता है तो मित्र बनते है। याद रखे पुरुष और पुरुष औऱ स्त्री की स्त्री की मित्रता से कही अनमोल मित्रता पुरुष और स्त्री के बीच होता है। ये मित्रता पति पत्नी, पिता बेटी, या अन्य रिश्तों में भी प्रगाढ़ होती है लेकिन जिस कृष्ण के पास राधा है या जिस राधा के पास कृष्ण है, वह रिश्ता इस दुनियां का सबसे अनमोल धरोहर है। क्योंकि पुरुष सत्तात्मक समाज मे पुरुष के अलावा स्त्री भी संकुचित मानसिकता के चलते ऐसे कृष्ण राधा की मित्रता में देह का आकर्षण खोज ही लेते है ।ऐसी राधा,को समाज जितने भी कलुषित रिश्ते होते है, नाम होते है ,से विभूषित करने में देर नही लगाते बावजूद इसके इसी समाज मे अमृता प्रीतम औऱ साहिर भी होते है। सो, आज अपने मित्रों को एक काल करने की बनती है।
अगर कोई ये बताए कि आज उसने अपने बरसो पहले के किसी मित्र से बात की तो मेरे लेख का पारिश्रमिक मुझे मिला मानूंगा। चलिए,कोई मित्र को याद करते है
02 May 2021 04:39PM, by: Babuaa Desk
पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर की कोरोना रिपोर्ट 15 अप्रैल को पॉजिटिव आयी थी, उसके बाद पहले उनका इलाज घर में चल रहा था फिर उन्हे झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिर उन्हे एयर लिफ्ट से भेापाल लाया गया था, जहां चिरायु अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक थे। कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे हैं। निधन की खबर सुनने के बाद पूर्व CM कमलनाथ ने ट्वीट कर उन्हेे श्रद्धांजलि दी है। पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर का कोरोना संक्रमण से निधन
02 May 2021 04:38PM,by: Vikash Kumar
भारतीय रेलवे ने दावा किया है कि ओडिशा से एक ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दावा किया कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस COVID-19 रोगियों के लिए 30.86 मीट्रिक टन (तरल) मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) ले जा रहा है।
COVID-19 मामलों में भारी उछाल के कारण देश भर में ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को पूरा करने के प्रयास में, रेलवे ने विभिन्न राज्यों में चिकित्सा ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' की शुरुआत की।
02 May 2021 04:07PM, by: Babuaa Desk
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा लिखा, अगर हम सभी इससे बच गए तो, मुझे आशा है कि हम कर जाएंगे, तो एक बार याद रखिएगा कि हमने घर, जमीन, हथियार या गहनों के लिए लड़ाई नहीं की है। हमने कॉन्सर्ट के टिकट, फैंसी जगह, धर्म या राजनीति के लिए लड़ाई नहीं की है। हमने कंपनी में शेयर्स, किसी टेबल पर जगह के लिए लड़ाई नहीं की है। हमने बिजनेस क्लास टिकट या बीच के पास घर की चाबी के लिए लड़ाई नहीं की है। जब ये सबकुछ खत्म हो जाएगा तो याद रखना हमने हवा के लिए लड़ाई की है।
02 May 2021 03:50PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : कोरोना संक्रमण का लेकर दहशत का महौल है। वहीं दहशत के इस माहौल के बीच यहां से एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आपके बीच कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हौसला और भी बुलंद होगा। दरअसल राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम कोविड केयर सेंटर अस्पताल का महापौर एजाज ढेबर ने वीडियो शेयर किया, जिसमें जिसमें कोरोना संक्रमितों का इलाज करने वाले डॉक्टर और अन्य स्टॉफ गाना गाकर एक-दूसरे का हौसला बढ़ा रहे है। ये सभी लोग गाने को गाकर एक-दूसरे की हौसला अफजाई कर रहे है ताकि ये लोग मुसीबत की इस घड़ी में मरीजों का इलाज कर सकें और मरीजों का भी मनोबल बढ़े।
02 May 2021 03:35PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






