02 May 2021
रायपुर:कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं और 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा हैं वहीं एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम चरण में अंत्योदय परिवार के लोगों का टीकाकरण प्रारंभ हो गया है।
02 May 2021 03:14PM,by: Thaneshwar sahu
जांजगीर-चांपा :जिले में कोविड-19, के खिलाफ युद्ध स्तर पर टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। ज़िला प्रशासन द्वारा संपूर्ण जिले को कंटेन्मेंट घोषित कर नियमों, निर्देशों का पालन कराया जा रहा है ताकि संक्रमण के प्रसार को प्रभावी रूप से रोका जा सके। जिले में अब तक 2 लाख 58 हजार 470 लोगों को पहला और 33 हजार 622 को कोविड का दूसरा टीका लगाया जा चुका है।
02 May 2021 03:13PM,by: Thaneshwar sahu
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला कुछ दिनों में लंदन से भारत लौटेंगे। पूनावाला ने कोविड-19 रोधी टीके के उत्पादन को लेकर उन पर बढ़े दबाव के बारे में बात की थी, जिसके बाद उन्होंने भारत लौटने की घोषणा की। पूनावाला ने एक ट्वीट किया, ब्रिटेन में अपने सभी साझेदारों और सभी पक्षों के साथ शानदार बैठक हुई। इस बीच यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पुणे में कोविशील्ड का उत्पादन पूरे जोर से चल रहा है। कुछ दिनों में लौटने पर मैं काम की समीक्षा करने के लिए उत्साहित हूं।
02 May 2021 02:58PM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत पर पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को बधाई दी। महामारी के दौरान केंद्र सरकार बंगाल की जनता के कल्याण के लिए हर संभव मदद जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल के भाई और बहनों का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने हमारी पार्टी को इतनी जीत दिलाई। भाजपा लगातार बंगाल की जनता की सेवा करती रहेगी। टीएमसी की जीत पर पीएम मोदी ने ट्वीट पर ममता बनर्जी को दी बधाई
02 May 2021 02:58PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : शासन द्वारा निजी अस्पतालों में निगरानी के अभाव ने कोरोना इलाज की दर तय करने के बावजूद भी उनकी मनमानी जारी है। आज ऐसे ही एक मामले में भाजयुमो के जिला महामंत्री राहुल राव की पहल पर एक मरीज घनश्याम साहू के मृत्यु होने के पश्चात बाठिया अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर उनके परिजनों को उनका शव दिलवाया गया।
02 May 2021 02:10PM,by: Thaneshwar sahu
नाइजीरिया कोरोनावायरस के प्रसार के बारे में चिंताओं के कारण भारत, ब्राजील और तुर्की से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगाएगा।
कोविड -19 पर राष्ट्रपति की संचालन समिति के अध्यक्ष, बॉस मुस्तफा ने कहा कि "गैर-नाइजीरियाई पासपोर्ट धारक और गैर-निवासी, जो चौदह (14) दिनों के भीतर नाइजीरिया की यात्रा पर ब्राजील, भारत या तुर्की गए थे, उन्हें नाइजीरिया में प्रवेश से वंचित किया जाएगा।"
02 May 2021 01:47PM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





