अप्रैल महीने में निर्यात भारी उछाल के साथ 30.21 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटा 15.24 अरब डॉलर

feature-top
नई दिल्ली : अप्रैल महीने में देश के निर्यात में अच्छा-खासा उछाल देखने को मिला है। भारत का निर्यात अप्रैल महीने में करीब तीन गुना बढ़कर 30.21 बिलियन डॉलर रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 10.17 बिलियन डॉलर रहा था। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। अप्रैल महीने में आयात भी दो गुना से अधिक बढ़कर 45.45 अरब डालर पर पहुंच गया। यह एक साल पहले की समान अवधि में 17.09 अरब डालर रहा था।
feature-top