जांजगीर-चांपा जिले में अब तक- 2 लाख,58 हजार,470 लोगों को लगा कोविड का पहला टीका

feature-top

   जांजगीर-चांपा :जिले में कोविड-19, के खिलाफ युद्ध स्तर पर टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। ज़िला प्रशासन द्वारा संपूर्ण जिले को कंटेन्मेंट घोषित कर नियमों, निर्देशों का पालन कराया जा रहा है ताकि संक्रमण के प्रसार को प्रभावी रूप से रोका जा सके। जिले में अब तक 2 लाख 58 हजार 470 लोगों को पहला और 33 हजार 622 को कोविड का दूसरा टीका लगाया जा चुका है।

      जिला प्रशासन द्वारा कोरोना से बचाव, रोकथाम के लिए समुचित उपाय किये जा रहे हैं। कोरोना से सुरक्षित उपाय के लिए टीकाकरण अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। कोरोना से सुरक्षा का टीका को तेजी लगाने के लिए विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में 01 मई तक 2 तक लाख 58 हजार 570 लोगों को टीका का पहला खुराक लगाया जा चुका है। इनमें से 33 हजार 622 लोगों को दूसरी खुराक का टीका भी लग चुका है। निर्धारित अंतराल पूरी होने पर दूसरी खुराक का टीका भी लगाया जा रहा है। कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्ग निर्देशन में जिले में कुल -168 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैैं।

        प्रथम व वित्तीय चरण में हेल्थ वर्कर्स को, फ्रंट लाईन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीका करण किया जा रहा है। शनिवार 1 मई से अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवार के 18 से 44 वर्ष तक के नागरिकों का टीकाकरण प्रारंभ हुआ। प्रथम दिन 164 नागरिकों को टीका लगाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 45 वर्ष से अधिक आयु के 2 लाख 40 हजार 900 लोगों को पहली खुराक और -19 हजार 118 लोगों को दूसरी खुराक का टीका लगाया जा चुका है। इसी प्रकार 10 हजार 846 हेल्थ वर्कर्स को पहला टीका और 8 हजार 892 को कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका लगाया जा चुका है। फ्रंटलाईन वर्कर्स में से- 6 हजार 560 को पहला टीका और 5 हजार 612 लोगों को दूसरी खुराक का टीका लगाया गया है। निर्धारित अंतराल पूरी होने पर दूसरी खुराक भी लगाई जा रही है। प्रथम और द्वितीय चरण के छूटे हितग्राहियों का टीकाकरण भी किया जा रहा है।  

 

टीका लगने के बाद भी सुरक्षा उपायों का पालन करना अनिवार्य होगा -

     टीका लगाने से संक्रमण की तीव्रता तथा क्षति में कमी आती है, पर पूर्ण स्वस्थ रहने के लिए टीका लगने के बाद भी सुरक्षा उपायों का पालन करना जरूरी है। मास्क लगाना, साबुन-पानी से बार-बार हाथ धोना, हाथों को सेनेटाइजर से साफ करना, अपनी निजी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डाॅक्टरों के परामर्श से विटामिन-सी, विटामिन-डी, जिंक का उपयोग, गर्म पानी के गरारे करना, भाप लेना आदि उपाय करते रहना चाहिए। भीड़ में जाने से बचें अर्थात फिजिकल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करते रहना होगा।


feature-top