08 May 2021

Generic placeholder image

रायपुर : कोरोना के कारण लोगो को भोजन व राशन की दिक्कतों से राहत मिल सके इसके लिए भाजपा माना मंडल द्वारा दीनदयाल खाद्यान सहायता प्रारंभ की गई है जिसके तहत जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी एवं मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर की अगुवाही में माना मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे व्यक्ति जिनके पास राशन कार्ड उपलब्ध नही है, को चिन्हांकित कर सूखा राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है जिसकी जानकारी आज माना मंडल द्वारा पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल से भेंट कर दी गयी जिस पर श्री अग्रवाल ने भाजपा माना मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना के माध्यम से ईश्वर ने हमे सेवा का अवसर दिया है और हमे इस अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए जिन व्यक्तियों को मदद की आवश्यकता है उन तक तत्काल मदद पहुँचायी जानी चाहिए क्योंकि नर सेवा ही ईश्वर सेवा है। 

08 May 2021 04:01PM,
by: Thaneshwar sahu