- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- तिल्दा
- विजय से मेरा कोई संबंध नहीं-विकास सुखवानी
विजय से मेरा कोई संबंध नहीं-विकास सुखवानी
02 May 2021
, by: निखिल वाधवा
तिल्दा नेवरा। आज एक नए घटनाक्रम में विकास सुखवानी उपाध्यक्ष नगर पालिका, तिल्दा नेवरा ने हमारे संवाददाता को बताया –
-“सादर सूचना!- समस्त पत्रकार बंधुओं से निवेदन है कि विजय सुखवानी उर्फ गोलू से मेरा कोई संबंध नहीं है” ज्ञात रहे कि तिल्दा नेवरा में विकास लोकप्रिय छवि है राजनीति में वह लगातार आगे बढ़ रहे हैं समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका में जाते हैं ऐसे में उन्होंने कहा है कि-
” हालांकि वह मेरा भाई जरूर है लेकिन मैं उनसे विगत 10 वर्षों पहले अपना रिश्ता अलग कर चुका हूं।”
उपाध्यक्ष के रूप में अपनी एक विशेष पारी प्रारंभ करने वाले विकास सुखवानी ने अंतिम लिखा है
-“अतः आप सभी से निवेदन है कि उसके क्रियाकलापों में मेरा नाम ना जोड़ें अगर कोई मेरा नाम उनके साथ जोड़कर मेरी छवि को खराब करने का प्रयास करेगा… तो मैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र रहूंगा ।
विकास सुखवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष, तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।”
हमारे संवाददाता से मिली खबर के अनुसार विकास सुखवानी के राजनीति में बढ़ते ग्राफ को देखकर कि उनके विरोधी उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं इसलिए उन्होंने यह चेतावनी जारी की है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
