12 Apr 2021

Generic placeholder image

कोलकाता : चुनाव आयोग ने भड़काऊ भाषणों को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ सोमवार को कड़ा कदम उठाते हुए उनके चुनाव प्रचार करने पर 24 घंटे की रोक लगा दी है। ममता सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार रात आठ बजे तक किसी तरह का चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगी। वे न तो चुनावी जनसभाओं में वक्तव्य रख सकेंगी, न रोड शो में हिस्सा ले पाएंगी और न ही संवाददाता सम्मेलनों को संबोधित कर पाएंगी। ममता के अल्पसंख्यक वोट बंटने न देने संबंधी बयान पर आयोग ने यह कदम उठाया है। आयोग की तरफ से इस बाबत उन्हें नोटिस भेजकर जवाब देने को कहा गया था। ममता ने नोटिस का जवाब दिया था, जिससे आयोग संतुष्ट नहीं नजर आया और यह कार्रवाई की है।

12 Apr 2021 04:16PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि, बैसाखी, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 13 अप्रैल से हिन्दू नववर्ष नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, इस दिन बैसाखी, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड का पर्व भी मनाया जाएगा। कोरोना संकट के समय में सभी लोग घरों में ही त्यौहार मनाएं और भीड़-भाड़ में जाने से बचें। उन्होंने कहा कि अनेक जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। सभी लोग इसका कड़ाई से पालन करें और घरों में रह कर सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें। कोरोना से बचाव के सभी उपायों का सतर्कता से पालन करें।

12 Apr 2021 04:03PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड अस्पतालों में खाली बिस्तरों की जानकारी देने नया पोर्टल शुरू किया गया है। पोर्टल पर प्रदेश के सभी जिलों में संचालित कोविड केयर सेंटरों, कोविड अस्पतालों और अनुमति प्राप्त निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए उपलब्ध बिस्तरों की संख्या प्रदर्शित की गई है। कोविड-19 मरीजों के लिए इन तीनों तरह के केन्द्रों में आक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों, आईसीयू व एचडीयू बिस्तरों, वेंटिलेटर की उपलब्धता तथा अस्पताल के बाहर आइसोलेशन बिस्तरों की जानकारी एवं उनकी स्थिति भी दर्शायी गई है। अस्पताल में इलाज की जरूरत वाले मरीज पोर्टल https://cg.nic.in/health/covid19/RTPBedAvailable.aspx पर प्रदर्शित खाली बिस्तरों की जानकारी के अनुसार संबंधित अस्पताल या कोविड केयर सेंटर में पहुंचकर उपचार करा सकते हैं। कोविड अस्पतालों में खाली बिस्तरों की जानकारी देने पोर्टल शुरू

12 Apr 2021 04:03PM,
by: Thaneshwar sahu