09 Jun 2021

Generic placeholder image

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिक्षा और आयुष विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए मजबूत अधोसंरचना के साथ ही मानव संसाधन बढ़ाने पर जोर दिया। श्री सिंहदेव ने कांकेर, महासमुंद और कोरबा में शुरू हो रहे नए मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त संख्या में फैकल्टी एवं अन्य स्टॉफ का सेट-अप स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे इन कॉलेजों के सुचारू संचालन के साथ ही नेशनल मेडिकल कमीशन की मान्यता हासिल करने में सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला और सचिव श्रीमती शहला निगार भी समीक्षा बैठक में मौजूद थीं।

09 Jun 2021 03:34PM,
by: Vikash Kumar