09 Jun 2021

Generic placeholder image

भारत सरकार द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा विभिन्न अनुसंधान परियोजनाओं के अन्तर्गत विकसित सब्जीवर्गीय फसलों की छह नवीन किस्मों को व्यावसायिक खेती एवं गुणवत्ता बीज उत्पादन हेतु मंजूरी दी गई है। भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत केन्द्रीय प्रजाति विमोचन एवं बीज उपसमिति द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित इंदिरा कंकोडा-2, इंदिरा विंग्डबीन-2, छत्ताीसगढ़ शाखेन बन्डा-1, सी.जी. डांग कांदा-1, छत्तीसगढ़ सेम-1 एवं छत्तीसगढ़ सफेद बैगन-1 को व्यवसायिक खेती एवं बीज उत्पादन हेतु अधिसूचित किया गया है।

09 Jun 2021 01:37AM,
by: Vikash Kumar