09 Jun 2021

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने एक नवंबर 2020 को राज्य स्थापना दिवस को राज्य के 14 नगर निगमों में पैथालॉजी टेस्ट सुविधा युक्त मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया था। शुभारंभ के साथ ही यह मोबाइल मेडिकल यूनिट स्लम इलाकों में पहुंच रही है। कैंप के माध्यम से आसपास के लोगों का स्वास्थ्य जांच करने के अलावा बीमारी दूर करने दवाएं भी दी जा रही है। विगत सात माह में मोबाइल मेडिकल यूनिट से चार लाख 87 हजार से अधिक मरीजों का उपचार करने के साथ उन्हें दवाइयां और जरूरतमंद मरीजों का लैब टेस्ट भी किया गया। अपने ही वार्ड में अपने ही घर के पास, मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट की बस पहुचने और चंद मिनटों में ही जांच के बाद दवा मिल जाने पर इसमें इलाज कराने आने वाले मरीज खुश है। अपना रुपया और कीमती समय बर्बाद नहीं होने पर मरीज मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

09 Jun 2021 01:05PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना के तहत जिले के युवाओं को स्व-उद्यम की स्थापना कर आर्थिक दृष्टि से स्वावलम्बी एवं आत्म निर्भर बनाने के लिए पात्र युवा वर्ग से 15 जुलाई 2021 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला व्यापार उद्योग विभाग बलरामपुर के महाप्रबंधक ने बताया है कि राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजनान्तर्गत निर्माण सेवा एवं व्यवसाय हेतु बैंकों/वित्तीय संस्था के माध्यम से ऋण प्रदान किया जाएगा, जिसकी सीमा विनिर्माण हेतु 25 लाख, सेवा उद्योग 10 लाख एवं व्यवसाय हेतु 02 लाख की अधिकतम राशि परियोजना लागत अनुसार दी जावेगी।
योजना के तहत् उद्योग अन्तर्गत मिक्चर उद्योग, बेकरी निर्माण, तेल पिराई, मसाला पैकिंग, फ्लाई एश, ईट निर्माण, ट्रंक पेटी, प्रिटिंग प्रेस, रेडिमेड वस्त्र निर्माण, स्टील एवं लकड़ी फर्नीचर, फेब्रीकेशन, लेथ मशीन वर्क, पोहा, मुरमुरा निर्माण तथा सेवा उद्योग अंतर्गत वर्कशॉप, फोटो स्टूडियो, ब्यूटी पार्लर, इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं सर्विसिंग, पलम्बरिंग कार्य आदि। व्यवसाय के अंतर्गत जनरल स्टोर्स कपड़ा दुकान, जूता-चप्पल दुकान, श्रृंगार दुकान आदि के साथ ही क्षेत्र की आवश्यकतानुसार योजनांतर्गत उद्योग/सेवा/व्यवसाय स्थापित किया जा सकता है। उक्त योजना के लिए आवेदन पत्र 15 जुलाई 2021 तक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बलरामपुर में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय महाप्रबंधक जिला एवं व्यापार उद्योग केन्द्र, संयुक्त जिला कलेक्टोरेट कार्यालय बलरामपुर में संपर्क कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस योजना हेतु आवेदक जिले का निवासी हो, न्यूनतम 8वीं कक्षा उर्त्तीण हो, आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य हो, आदिम जाति/अनुसुचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, दिव्यांग, नक्सल प्रभावित परिवार के सदस्य, सेवा निवृत सैनिक हेतु अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट। आवेदक किसी बैंक/वित्तीय संस्था का ऋणी ना हो, परिवार का वार्षिक आय 3 लाख से अधिक न हो आवेदन कर सकते हैं।

09 Jun 2021 01:04PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

कलेक्टर  धर्मेष कुमार साहू के मार्गदर्षन मे जिले में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का संचालन किया जाएगा। यह अभियान आगामी 15 जून 2021 से 31 जुलाई 2021 तक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। जिले में संचालित होने वाले चतुर्थ मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के सफलतापूर्वक  संचालन के संबंध मे सीएमएचओ डॉ एआर गोटा ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि इसके लिए सर्वे दल का गठन किया जाएगा। जिसमें प्रथम सदस्य के रूप मे एक पुरूष कार्यकर्ता अथवा महिला स्वास्थ्यकर्ता वहीं दूसरी सदस्य के रूप में गांव अथवा पारा की मीतानीन होगी। सर्वे के दौरान रक्त जांच के साथ-साथ रजिस्टर मे जानकारी का संधारण, आरडी टेस्ट में कोड नंबर अंकित करना, मलेरिया धनात्मक पाये गए रोगी को दवा की प्रथम खुराक का सेवन कराना, नेल मार्किंग आदि किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोविड19 के सभी निर्देषों का पालन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागांे के मैदान अमलो से संमन्वय एवं सहयोग का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि विगत में जिले में तीन अभियानों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया है और उसका प्रतिसाद मिला है।

09 Jun 2021 12:39PM,
by: Vikash Kumar