राब्ता- कृति सेनन नहीं आलिया भट्ट बनने वालीं थीं सुशांत की हीरोइन, इसलिए किया था फिल्म से इनकार

feature-top

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग एक साल पूरे होने वाले हैं। सुशांत का अचानक चले जाना उनके परिवार ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री और फैंस के लिए भी हैरान कर देने वाली बात थी। उनकी याद आज भी लोगों की आंखे नम कर देती है। सुशांत इंडस्ट्री के उभरते हुए सुपरस्टार थे जिन्हें बॉलीवुड में अभी लंबा सफर तय करना था। उन्होंने काय पो छे ,एमएस धोनी,पीके',छिछोरे,केदारनाथ, जैसी कई सफल फिल्में कीं थीं। उनकी कुछ फिल्में हिट हुईं थीं और कुछ फ्लॉप, लेकिन उनके किरदारों को हर फिल्म में पसंद किया गया।

आलिया बनने वाली थीं सुशांत की हीरोइन 

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म "राब्ता" आज से चार साल पहले रिलीज हुई थी, ये फिल्म पर्दे पर हिट नहीं हुई थी, लेकिन सुशांत और कृति की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। हालांकि खबरों की मानें तो कृति सेनन से पहले आलिया भट्ट सुशांत की हीरोइन बनने वालीं थीं। लेकिन एक खास वजह से उन्होंने ये फिल्म करने से इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं वो सुशांत के निधन के बाद से फैंस के निशाने पर भीं आ गईं थीं। तो चलिए आपको बताते हैं कि क्यों आलिया ने किया था सुशांत की हीरोइन बनने से इनकार।


feature-top