09 Jun 2021

Generic placeholder image

भारत-स्वीडन रक्षा उद्योग सहयोग पर 'कैपिटलाइज़िंग अपॉर्चुनिटीज़ फ़ॉर ग्रोथ एंड सिक्योरिटी' विषय पर एक वेबिनार का आयोजन 08 जून, 2021 को किया गया। इसका आयोजन रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) और स्वीडिश सिक्योरिटी एंड डिफेंस इंडस्ट्री (एसओएफएफ) के माध्यम से किया गया था। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि थे जबकि स्वीडन के रक्षा मंत्री श्री पीटर हल्टक्विस्ट विशिष्ट अतिथि थे। स्वीडन में भारत के राजदूत श्री तन्मय लाल, भारत में स्वीडन के राजदूत श्री क्लस मोलिन, रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार, सचिव (रक्षा उत्पादन) श्री राज कुमार, दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय और स्वीडिश रक्षा उद्योगों के प्रतिनिधि एवं एसआईडीएम और एसओएफएफ के अधिकारियों ने भी वेबिनार में भाग लिया।

09 Jun 2021 03:01AM,
by: Vikash Kumar