26 Apr 2021

Generic placeholder image

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने एक समाचार वेबसाइट से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए गए उस दावे को एकदम सफ़ेद झूठ करार दिया है कि उन्होंने (मुख्यमंत्री बघेल ने) छत्तीसगढ़ में कोरोना से लड़ने के बजाय असम के चुनाव को प्राथमिकता दी और जब असम में चुनाव प्रचार के लिए कुछ समय के लिए गए थे। तब प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर काफी कम थी। श्री साय ने कहा कि एक मुख्यमंत्री के तौर पर बघेल का यह दावा हास्यास्पद, सच से कोसों दूर और झूठ का पुलिंदा है, क्योंकि प्रदेश इस बात का साक्षी है कि मुख्यमंत्री बघेल पहले विधानसभा का बज़ट सत्र समय पूर्व स्थगित कर असम गए और उसके बाद केवल क्रिकेट मैच कराने रायपुर आये। बघेल ने प्रदेश को कोरोना से जूझने के लिए उसके हाल पर छोड़कर अपने ग़ैर-ज़िम्मेदाराना राजनीतिक चरित्र का परिचय दिया।

26 Apr 2021 03:12PM,
by: Thaneshwar sahu