27 Apr 2021

Generic placeholder image

महासमुंद | पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर व अनुविभागीय अधिकारी बागबाहरा लितेश सिंह के दिशा निर्देश में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया, थाना क्षेत्र के गांव - गांव एवं उडिसा राज्य सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के संबंध में कार्यवाही की जाये | वही सुचना मिली की एक ग्रे कलर की एक्टीवा क्र. CG 04 LS 9128 में एक व्यक्ति उडिसा की ओर से शराब लेकर महासमुन्द की ओर जा रहा है | जिसे रोक कर गया नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश लालवानी पिता स्व0 रूपचंद लालवानी उम्र 34 वर्ष साकिन जलविहार कालोनी रायपुर का रहने वाला बताया | वही वाहन को चेक करने पर एक थैला में भरी 36 अध्दी उड़ीसा राज्य निर्मित फ्रंट लाइन अंग्रेजी शराब जुमला शराब 13500 एमएल कीमती 10440 रूपये की बताई गई। आरोपी को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर न्यारयालय पेश किया गया है।

27 Apr 2021 03:45PM,
by: Vikash Kumar