Babuaa Desk

Generic placeholder image

 वन संरक्षक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दैनिक वेतन भोगी श्रमिक संजय सिंग का निधन गत दिवस हृदयाघात के कारण हो गया। दैनिक श्रमिक श्री सिंग वन संरक्षक कार्यालय में नियमित अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहा और इन्हें कार्य से पृथक करने की कोई नोटिस जारी नहीं की गई थी। वन संरक्षक ने बताया कि दैनिक वेतनभोगी श्रमिक संजय सिंग किसी भी तरह की हड़ताल में शामिल नहीं हुआ, जिसके कारण आन्दोलन के दौरान इनके निधन की बात तथ्यहीन है। उन्होंने कहा कि संजय सिंग को पृथक से कोई नोटिस जारी नहीं की गई हैं कि उन्हें सेवा से पृथक किया जा रहा है। वह नियमित अपनी सेवा पर उपस्थित रहा है। श्रमिक संजय सिंग का निधन हृदयाघात से

22 Aug 2024 08:57AM,
by: Babuaa Desk