Babuaa Desk

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सवेरे यहां राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, योजना नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, श्री बसव राजू एस., श्री राहुल भगत, सहित मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में स्वतंत्रता दिवस मनाने पहुंचे अधिकारियों-कर्मचारियों के नन्हें बच्चों से मुख्यमंत्री श्री साय ने बड़ी ही आत्मीयता के साथ मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के नाम पूछे और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

15 Aug 2024 09:01AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग कार्यालय नवा रायपुर मंे राज्य सूचना आयुक्त श्री नरेन्द्र शुक्ला ने ध्वजारोहण किया और राज्य के नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि  भारत को स्वतंत्र कराने में हमारे वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया जिसके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में उन्मुक्त होकर कानून के अधीन स्वतंत्र जीवन यापन कर रहे हैं। हमें वीर सेनानियों के योगदान से सीख लेनी चाहिए ताकि हम सभी दायित्वों का निर्वहन करते हुए देश के काम आ सकें।
    देश की आजादी के लिए वीर जवानों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अंग्रजों से लोहा लिया और देश को आजाद कराने के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहे। ऐसे वीर जवानों का बलिदान अविस्मरणीय रहेगा और आगामी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत बना रहेगा। राज्य सूचना आयोग में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के समय राज्य सूचना आयुक्त श्री आलोक चन्द्रवंशी, सचिव श्री गोपाल वर्मा, उप सचिव श्रीमती आभा तिवारी, अवर सचिव डॉ. (श्रीमती) गीता दीवान सहित छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। राज्य सूचना आयुक्त श्री शुक्ला ने किया सूचना आयोग में ध्वजारोहण

15 Aug 2024 09:01AM,
by: Babuaa Desk